Bihar

नीतीश कुमार के साथ लगातार दूसरी बार ऐसा…खुद कुर्ता उठाकर दिखाया पेट में लगी चोट

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दूसरी तरफ, अक्‍सर जिम्‍मेदार अफसर इन घटनाओं पर पर्दा डालने की कोशिश करते हैं। अब मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही सारी चीज साफ कर दी है। उन्‍होंने छठ घाट के निरीक्षण के दौरान खुद को लगी चोट के बारे में मीडिया को बताया।

पेट में लगा है जख्‍म, बंधी है पट्टी 

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान चोट लगी थी। उन्‍होंने खुद ही बताया कि पेट और पैर में चोट लगी थी। उनके पेट में अब भी पट्टी बंधी हुई है। उन्‍होंने अपना कुर्ता हटाकर जख्‍म भी दिखाया। सीएम ने बताया कि डाक्‍टर ने जख्‍म वाली जगह को सुरक्षित रखने को कहा है। उन्‍हें अब भी दिक्‍कत है, जिसके कारण वे अपनी कार की अगली सीट पर नहीं बैठ सकते हैं।

15 अक्‍टूबर को भी हुआ हादसा

दरअसल, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार गत 15 अक्‍टूबर को पटना के गंगा घाटों का जायजा लेने के लिए निकले थे। वह स्‍टीमर पर सवार होकर छठ पूजा के लिए इंतजामों का जायजा ले रहे थे। इसी बीच उनके साथ हादसा हो गया। इसी हादसे में मुख्‍यमंत्री को काफी चोट लगी थी। हालांकि तब अफसरों ने सीएम को कोई चोट लगने की बात से पूरी तरह इंकार कर दिया था।

बुधवार को भी हो गया ऐसा 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। उन्‍होंने पाटी पुल घाट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री के साथ हादसा होते-होते बचा। मिली जानकारी के अनुसार गंगा जेपी सेतु पुल पर चढ़ने के क्रम में उनकी गाड़ी ढलान पर ही रुक गई। किसी तरह सीएम की कार धीरे-धीरे ऊपर चढ़ाई गई। इस बीच पीछे से पुलिस के जवान दौड़ पड़े, ताकि सीएम की कार पीछे न लुढक जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

33 मिनट ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

1 घंटा ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

3 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

4 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

5 घंटे ago