Samastipur

अजब-गबज: 30 अक्टूबर को समस्तीपुर के लिए मुंबई से खुलेगी छठ स्पेशल ट्रेन, छठ खत्म होने के बाद घर पहुंचेंगे यात्री

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुंबई से समस्तीपुर के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर को दोपहर 12.15 बले लोकमान्य तिलक स्टेशन से खुलेगी। यह ट्रेन 31 अक्टूबर को रात 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के समय व तिथि को लेकर लोगों में बहस शुरू हो गई है। चुकी 30 की शाम डूबते सूर्य का अर्घ्य दिया जाएगा।

यह ट्रेन अगले दिन 31 अक्टूबर की रात 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन से बिहार लौटने वाले लोगों की छठ पर्व ट्रेन में ही मनेगी। वहीं समस्तीपुर से इस ट्रेन को 31 अक्टूबर की रात 11 बजे पुन: लोकमान्य तिलक के लिए वापस कर दिया जाएगा।

उधर, दैनिक रेल यात्री संघ के मंडल सचिव राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि इस ट्रेन को मुंबई से 28 को खोला जाना चाहिए था। हाजीपुर सीपीआरओ विरेंद्र कुमार ने कहा कि इस ट्रेन को मुख्य रूप से समस्तीपुर से वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए चलाया गया है। 31 की सुबह पर्व समाप्त होने के बाद लोग आराम से रात के 11 बजे इस ट्रेन से मुंबई के लिए वापस हो सकेंगे। चुकी रैक आएगी, वही रैक लौटेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

23 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

3 दिन ago