Bihar

मोकामा उपचुनाव हुआ रोचक, अनंत सिंह की पत्नी के लिए प्रचार करेंगे नीतीश-तेजस्वी और ललन सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बाहुबली अनंत सिंह और ललन सिंह की पत्नियों के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह सरीखे नेता मोकामा जाएंगे। नीलम सिंह आरजेडी के टिकट पर महागठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रही हैं। नीतीश और तेजस्वी की मोकामा के घोसवरी में गुरुवार को जनसभा प्रस्तावित है।

मोकामा के साथ गोपालगंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। इसके लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों सीटों पर महागठबंधन से आरजेडी ही चुनाव लड़ रही है। मोकामा सीट बाहुबली अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। अब आरजेडी ने उनकी पत्नी को ही टिकट दिया है। उनके खिलाफ बीजेपी के टिकट पर बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी मैदान में हैं।

पहले खबर आई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपचुनाव के लिए प्रचार नहीं करेंगे। सीएम नीतीश और अनंत सिंह के रिश्ते खराब हैं। दोनों सीटों पर जेडीयू के स्थानीय नेताओं को आरजेडी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार के लिए लगा दिया गया। बाद में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह का भी दौरा करवाया गया।

हालांकि अब खबर आ रही है कि नीतीश कुमार पुरानी बातों को भूलकर अनंत सिंह की पत्नी के लिए प्रचार करने जाने वाले हैं। मोकामा आरजेडी का गढ़ रहा है और महागठबंधन किसी भी सूरत में ये सीट अपने हाथ से नहीं गंवाना चाहता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

5 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago