Bihar

महागठबंधन ने की उपचुनाव प्रत्याशियों के नाम की घोषणा, दोनों सीट पर RJD के कैंडिडेट घोषित….

बिहार में दो सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन के दल ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दोनों ही सीट पर राजद के प्रत्याशी बनाये गये हैं। मोकामा से राजद के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी को उम्मीदवार का ऐलान कर दिया था। अब गोपलगांज सीट पर भी उम्मीदवार का ऐलान हो गया है।

राजद के मोहन कुमार गुप्ता को टिकट मिला है। इस तरह से राजद ने कांग्रेस से गोपालगंज विधानसभा की सीट छीन ली है। 2020 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ गफ्फूर चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन इस बार उपचुनाव में राजद ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है, वोटिंग 3 नवंबर को होगी। मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज सीट पर नीतीश कुमार की जदयू, हम और वाम दल ने पहले ही राजद को सीट देने की सहमति जता दी थी। इसके बाद कांग्रेस को भी समर्थन करना पड़ा। अब दोनों सीटों पर राजद का सीधा मुकाबला बीजेपी से होगा। मोकामा सीट जहां आरजेडी का गढ़ मानी जाती है। वहीं, गोपालगंज सदर सीट पर बीजेपी की अच्छी पकड़ हैं। भाजपा के दिवंगत विधायक सुभाष सिंह यहां से लगातार चार बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं।

गोपालगंज सदर सीट पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। पिछले कुछ दशकों के चुनाव पर नजर डालें तो गोपालगंज में अक्सर मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही रहा है। पिछले दिनों उपचुनाव की घोषणा के बाद कयास लगाए जा रहा था कि महागठबंधन में गोपालगंज सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार उतारा जा सकता है। हालांकि अब कांग्रेस का पत्ता कट गया है। यहां से राजद के उम्मीदवार मोहन कुमार गुप्ता को टिकट दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

7 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

8 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

9 घंटे ago