Bihar

तेज प्रताप यादव बोले- महगठबंधन में शामिल होना चाहते हैं अमित शाह, इसलिये बार-बार आ रहे बिहार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी एवं बिहार दौरे को लेकर कटाक्ष किया है. शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए तेज प्रताप ने कहा कि बार-बार अमित शाह बिहार आ रहे हैं. लगता है, महा गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं. तेज प्रताप यादव शनिवार काे पार्टी ऑफिस पहुंचे थे, जहां अमित शाह के दौरे को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने यह तंज कसा.

पार्टी ऑफिस में जनता से मिलने का है निर्देशः

तेज प्रताप ने कहा कि अमित शाह को खिचाव हो रहा है, इसलिए बार-बार बिहार का दौरा कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही बीजेपी को छोड़ेंगे. पार्टी ऑफिस में अपने आने के प्रयोजन के बारे में तेज प्रताप ने बताया कि नवरात्र का वक्त चल रहा है. इसलिए, पार्टी ऑफिस का दौरा किया. दिल्ली में पार्टी का अधिवेशन है इस बारे में भी जरूरी जानकारी ली साथ ही सहयोगियों को निर्देश भी दिया. तेज प्रताप ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में राजद के कोटे से जितने भी मंत्री हैं, उन सभी को यह कहा गया है कि वो पार्टी ऑफिस में आएं और जनता के दुख दर्द को दूर करें.

जेपी की जयंती पर आ रहे अमित शाहः

बता दें कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद 23 और 24 सितंबर काे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार का दौरा किया था. इस दौरे से पहले राज्य का सियासी तापमान गरमा गया था. दोनों घटक के नेता एक दूसरे पर तरह तरह के आरोप लगाये थे. 11 अक्टूबर काे अमित शाह का एक और दौरा बिहार में हाेना तय हुआ है. इसके बाद फिर से महागठबंधन में हलचल बढ़ गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

1 घंटा ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

2 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

4 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

9 घंटे ago