Bihar

किडनी का इलाज कराने सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, बेटी रोहिणी ने एयरपोर्ट पर किया रिसीव; देखें VIDEO

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी के इलाज के लिए मंगलवार की रात सिंगापुर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी सांसद बेटी मीसा भारती भी थीं। इसके अलावा उनके साथ सिंगापुर जाने वालों में विधान पार्षद सुनील सिंह, लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले सुभाष यादव और दो सेवक भी शामिल हैं। सिंगापुर पहुंचने पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पैर छूकर अपने मां-पिता का आशीर्वाद लिया।

आपको बता दें कि रोहिणी एयरपोर्ट पर अपने पिता का इंतजार कर रही थीं। लालू यादव व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले, जहां उनकी बेटी ने पैर छूकर पिता का आशीर्वाद लिया। रोहिणी ने खुद यह वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है। मेरे पापा के जैसा दुनिया में न कोई दूजा है।’

इससे पहले तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद को किडनी की समस्या है। दिल्ली के एम्स के डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक वे नियमित रूप से दवा ले रहे हैं, लेकिन सिंगापुर में किडनी की बीमारियों के इलाज का दुनिया में सबसे बेहतर इंतजाम है। लिहाजा हमने उन्हें वहां ले जाने का फैसला किया। वहां डॉक्टरों से उन्हें दिखाया जाएगा। फिलहाल डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह नहीं दी है, लेकिन सिंगापुर में डॉक्टर जो सलाह देंगे वैसा किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

13 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

14 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

16 घंटे ago