Bihar

क्या नीतीश को तानाशाह और मंत्री को चपरासी बोलकर लालू-तेजस्वी को चैलेंज कर रहे हैं सुधाकर सिंह ?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुख्यमंत्री को तानाशाह और बिहार के मंत्रियों को चपरासी बोलकर बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को खुला चैलेंज दे दिया है। कैमूर के चैनपुर में एक जनसभा के दौरान सुधाकर सिंह सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के सरकार में शामिल मंत्रियों के सामने सचिव फाइल लाते हैं तो उन्हें चुपचाप दस्तखत करना पड़ता है। उनकी स्थिति रबड़ स्टांप की है। दस्तखत नहीं करने पर डर रहता है कि कहीं मास्टर नाराज न हो जाए। सुधाकर सिंह ने पीएम बनने के लिए बेचैन होने वाला बयान देकर नीतीश कुमार के मिशन 2024 पर भी निशाना साधा है।

राजनीति के जानकारों का मानना है कि सुधाकर सिंह अपने बयान से नीतीश कुमार के साथ साथ लालू यादव और तेजस्वी यादव को भी चैलेंज कर रहे हैं। पिछले दिनों पार्टी की बैठक में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पार्टी के नेताओं को ऐसी बात करने से मना कर दिया था जिससे सरकार 0को दिक्कत हो। लालू यादव ने साफ कर दिया था कि नीतीश कुमार के साथ गठबंधन बनाए रखना है। उन्होंने पार्टी के नेताओं को निर्देश दिया था कि आगे से कोई कुछ नहीं बोलेंगे बल्कि सिर्फ तेजस्वी यादव बोलेंगे। पार्टी सुप्रीमो के निर्देश को दरकिनार करते हुए जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री के खिलाफ खुलकर बयान दिया।

कहा जा रहा है कि सुधाकर सिंह सोच समझकर ऐसा बयान दे रहे हैं। पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर वह ऐसा माहौल बना रहे हैं जिससे उन्हें निष्कासित कर दिया जाए। नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी से नाराज होकर तेजस्वी यादव उन्हें पार्टी से निकाल दें। ऐसा होने से सुधाकर सिंह विधायक बने रहेंगे और फिर किसानों के हित के नाम पर खुद को शहीद घोषित कर राजनीति करेंगे।

कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि सुधाकर सिंह राजद से निकाले जाने के बाद बीजेपी वापस चले जाएंगे। श्री सिंह भाजपा के टिकट पर अपने पिता की पार्टी के खिलाफ पूर्व में भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उस चुनाव में उनकी हार हुई थी। ताजा प्रकरण में यह भी कहा जा कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के पीएम बनने पर सवाल उठाकर सुधाकर सिंह ने बीजेपी के एजेंडे का सपोर्ट किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर 96 हजार गबन का आरोप, ब्रांच मैनेजर ने मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज करायी 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक मुसापुर रानिचारी अस्थान मंदिर के पास स्थित…

3 घंटे ago

विशनपुर चौक स्थित स्कूल से लापता बच्चे को 12 घंटे के अंदर मुफस्सिल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के ढोली के पास से किया बरामद 

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के हर प्रखंड में एक सरकारी मॉडल विद्यालय खोलने की कवायद तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर…

4 घंटे ago

लखीसराय स्थित अपने ही अस्पताल के कमरे में मिला डॉ. अभिनव आनंद का शव, आत्मह’त्या की जताई गई आशंका; पुलिस पहुंची

लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तस्वीर : सांकेतिक (AI Generated) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ पर SP नाराज, चार घंटों से अधिक समय तक चली क्राइम मीटिंग में SP ने थानाध्यक्षों को दिए टास्क

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…

7 घंटे ago