महशूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन-14 के हॉट सीट पर पहुंच कर बिहार के रजत शर्मा ने नवादा को गौरवान्वित होने का मौका दे दिया है. उन्होंने एक सम्मानजनक राशि भी जीती है, जिसकी खुशी उनसे बातचीत में जाहिर होता है. इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन की तारीफ में कसीदे भी पेश किया, जिसे सुन कर अमिताभ भी उनके मुरीद हो गए. रजत शर्मा ने अमिताभ के सवालों का जवाब देकर रजत ने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते. 29 वर्षीय रजत शर्मा एक युवा व्यवसाई हैं.
उनकी हाजिरजवाबी से अमिताभ भी गदगद नजर आए. अमिताभ के द्वारा पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछने पर रजत ने सबको लोटपोट कर दिया. उन्होंने अमिताभ की सूर्यवंशम को अपनी पसंदीदा फिल्म बताई. जब अमिताभ ने पूछा कि यह फिल्म क्यों पसंद है तो रजत ने अनोखे अंदाज में कहा कि इस फिल्म में आपकी पहली प्रेमिका गयी, दूसरी आयी, वह कहां से कहां पहुंच गयी.उसने आपको कहां से कहां पहुंचा दिया. और फिर आप दोनों कहां से कहां पहुंच गये. रजत का यह अंदाज इतना मस्त था कि अमिताभ समेत सभी दर्शक जोर से हंस पड़े.
‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्लेयर के रूप में चयनित:
बिहार के नवादा शहर के युवा रजत शर्मा ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्लेयर के रूप में चयनित किया गया था. फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्लेयर में जीत हासिल के बाद रजत ने अपने ज्ञान का प्रमाण दिया और शुक्रवार को कौन बनेगा करोड़ पति की हॉट सीट तक पहुंच गए.
परिवार के लोग काफी खुश :
केबीसी में सम्मानजनक राशि की जीत से रजत और उनके पूरे परिवार के लोग काफी खुश हैं. रजत ने बताया कि सतत लगन ने यह मुकाम दिलाया है अंतत: उनके सपने ने इस मुकाम तक पहुंचाया, जिसके बारे में वह कहते हैं कि आज के युवा सपने जरूर देखें तब ही मंजिल मिलेगी। इससे पहले भी चर्चित रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन-11’ में बिहार के तीन धुरंधरों ने बारी-बारी से 1 करोड़ रुपये जीते. जहानाबाद के सनोज राज और गया के अजीत कुमार और फिर मधुबनी के गौतम झा ने अखबारों की सुर्खियां बटोरी.
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…