Bihar

बड़ी खबर: सीएम नीतीश कुमार का स्टीमर हादसे का शिकार, जेपी सेतु के खंबे से टकराया, मुख्यमंत्री को लगी चोट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस स्टीमर पर सवार होकर छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे थे वो स्टीमर जेपी सेतू पुल से टकरा गया जिससे उन्हें हल्की चोटे आई है। दरअसल पटना के विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकले थे तभी जेपी सेतु पुल से स्टीमर टकरा गया और उन्हें हल्की चोट लग गयी। जेपी सेतु से अचानक स्टीमर के टकराने से हड़कंप मच गया।

लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गयी है। 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होने वाली है। छठ महापर्व पर छठव्रति गंगा नदी के किनारे भगवान भास्कर को अर्घ्य देती है। छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसे लेकर पूरी तैयारी की जा रही है।

हालांकि इस बार गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है जिसे लेकर छठ घाटों को तैयार करने में थोड़ी परेशानी आ रही है। गंगा के बढ़े जलस्तर और छठ घाटों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नासरीगंज छठ घाट पर पहुंचे थे। जहां लगे स्टीमर पर सवार होकर मुख्यमंत्री पटना के सभी छठ घाटों का जायजा लेने निकले। सीएम के साथ मंत्री और कई अधिकारी भी मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से गंगा में पानी बढ़ने के कारण छठ पूजा की तैयारी की जानकारी ली।

आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टीमर से पटना के विभिन्न गंगा घाटों का निरक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को छठव्रतियों के लिए घाट पर साफ-सफाई, घाटों पर बैरिकेटिंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कई विशेष दिशा निर्देश भी दिए। वहीं निरीक्षण के बाद नीतीश कुमार गाय घाट जेटी पहुंचे जहां उन्होंने स्टीमर से उतरकर सड़क मार्ग से CM आवास की ओर प्रस्थान किये।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

17 मिनट ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

10 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

11 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

12 घंटे ago