Bihar

बिहार : करवाचौथ के दिन पत्नी की खुशी के लिए पति ने उठाया अनोखा कदम, प्रेमी से करवा दी शादी

बिहार के भागलपुर जिले में करवा चौथ के एक दिन पहले एक पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए उसकी उसके प्रेमी से शादी करवा दी। मामला सुलतानगंज स्थित गनगनिया गांव की है। जहां बुधवार को चार बच्चों की मां की शादी उसके प्रेमी से करवा दी गई। गनगनिया गांव के रहने वाले श्रवण कुमार का विवाह 2012 में बांका के फुल्लीडुमर में पूजा से हुई थी। इसके बाद पूजा ससुराल आयी और यहां उसकी मुलाकात छोटु से हुई।

छोटू का इसी गांव में मामा का घर है। छोटू से मुलाकात के बाद पूजा उसकी दीवानी हो गई। दोनों की मुलाकात धीरे धीरे प्यार में बदल गया। इस दौरान इन दस वर्षों में श्रवण और पूजा के चार बच्चे भी पैदा हुए। इस बीच पूजा और छोटु में प्रेम प्रसंग चलता रहा। बताया जाता है कि इस बीच कुछ दिनों के लिए दोनों फरार भी हो गए थे, जिसके बाद पूजा के पति ने इसकी शिकायत थाने में की थी। इसके बाद पूजा तो अपने पति के पास लौट आई लेकिन इश्क कम नहीं हुआ।

इस बीच, श्रवण अपनी पत्नी को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन पूजा पर इसका कोई असर नहीं हुआ। अंत में बुधवार को पति श्रावण अपनी पत्नी की जिद के आगे झुक गया और उसकी शादी प्रेमी के साथ करवा दी।

स्टांप पेपर में दोनों का राजीनामा

बताया जाता है कि मामले की जानकारी जब गांव के अन्य लोगों को हुई तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला के मायके वाले भी आए। गनगनिया गांव की पंचायत ने फैसला किया कि महिला को उसके प्रेमी के हाथ सौंपने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। इस दौरान स्टांप पेपर में दोनों का राजीनामा लिखवाया गया। महिला और उसके पति ने लिखित में दिया कि अब उनके एक-दूसरे से कोई वास्ता नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

20 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

20 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

20 घंटे ago