Bihar

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने RJD की बैठक से बनाई दूरी, दिल्ली नहीं गए.. खराब तबीयत का दिया हवाला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मंत्री पद से सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद लगातार अंदरूनी खींचतान चल रही राष्ट्रीय जनता दल के लिए आज से अगले 2 दिन बेहद खास साबित होने वाले हैं. दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया है और आज पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होने जा रही है. लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बैठक से दूरी बना ली है.

आरजेडी की बैठक में शामिल होंगे या नहीं यह सवाल लगातार सियासी गलियारे में रहा था, लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक जगदानंद सिंह बैठक में शामिल होने नहीं जा रहे हैं. उन्होंने अपनी खराब तबीयत का हवाला दिया है. माना जा रहा है कि जगदानंद सिंह लालू यादव और तेजस्वी यादव से नाराज चल रहे हैं क्योंकि उनके बेटे सुधाकर सिंह का मंत्री पद से इस्तीफा कराया गया था.

इसके पहले कल यानी शनिवार की देर रात तक जगदा बाबू का दिल्ली में इंतजार होता रहा. पार्टी के कई नेता उन्हें फोन घुमाते रहे. कुछ नेताओं से जगदानंद सिंह की बातचीत भी हुई लेकिन ज्यादातर नेताओं को इसमें सफलता हासिल नहीं हो पाई. खुद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जब जगदानंद सिंह को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने इसे खास तवज्जो देने से इंकार कर दिया.

विपक्ष की तरफ से जगदा बाबू को लेकर लगाए जा रहे आरोप पर तेजस्वी यादव ने कहा कि विरोधी दल के नेताओं के पास कोई काम नहीं रह गया है. वह हमारे घर में ताक झांक करना बंद करें. जगदानंद सिंह पिछले कई दिनों से आरजेडी कार्यालय भी नहीं पहुंचे हैं. हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वह समय से प्रदेश कार्यालय पहुंचते रहे हैं. लेकिन अपने बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे की जानकारी देने के बाद जगदानंद सिंह अब तक सामने नहीं आए हैं.

फिलहाल जगदा बाबू को लेकर आरजेडी के अंदर से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक आज रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनका शामिल होना संभव नहीं नजर आ रहा सोमवार को दूसरे दिन राष्ट्रीय परिषद और खुले अधिवेशन में जगदा बाबू शामिल होते हैं या नहीं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा बाबू को मनाने की कोशिश भी संभवत लालू यादव अपने स्तर से कर रहे हैं या पहली दफे होगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा होगी लेकिन फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए जगदानंद सिंह इस मौके पर मौजूद नहीं होंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

16 घंटे ago