Bihar

बिहार: सड़क हादसे का शिकार हुई छठ पर्व पर घर लौट रहे मजदूरों की बस, दो की दर्दनाक मौत

बिहार के वैशाली के हाजीपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हैं। खबर के मुताबिक हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक रेलवे ओवर ब्रिज पर बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

बस पर सवार 10 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो में कृष्णा मुंडा, अनिल उराव, दीपक कुमार, रमेश यादव, मनोज यादव, गोपाल यादव, संजय महतो उगरीन महतो शामिल हैं।  जबकि अभय यादव और सत्यनारायण यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बाकी अन्य घायलों का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना देर रात की है।

छठ पर्व मनाने घर जा रहे थे कामगर

मिली जानकारी के अनुसार बीहटा राइस मिल से कामगारों को लेकर बस पश्चिमी चंपारण जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस हाजीपुर रेलवे ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक में जा टकराई। बस पर करीब 40 लोग सवार थे। सभी लोग बीहटा कृष्णा राइस मिल में काम करने वाले कर्मी बताए गया हैं।

बताया गया है कि छठ पर्व को लेकर बस रिजर्व कर सभी अपने घर पश्चिमी चंपारण जा रहे थे। सभी घायल मजदूरों का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। दो की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। मौके पर पहुंच हाजीपुर सदर थाना की पुलिस ने घायलों का इलाज कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

3 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

5 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

7 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

7 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

8 घंटे ago