Bihar

नीतीश कुमार ने नए घर की चाभी दी तो फफक कर रो पड़े बिहार के सबसे गरीब विधायक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में विधायक आवास योजना के तहत राज्य के सभी एमएलए को नए घरों की चाभी सौंपी। इस दौरान भावुक करने वाला पल भी देखा गया। लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के सबसे गरीब विधायक कहे जाने वाले रामवृक्ष सदा रो पड़े। विधायक ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी ऐसा घर नहीं देखा था।

पटना में बुधवार को विधायक आवास योजना के तहत निर्मित नए घरों का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक-एक करके विधायकों को उनके नए सरकारी घर की चाभी सौंपी। इस कार्यक्रम में विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जब आरजेडी विधायक रामवृक्ष सदा को नए आवास की चाभी मिली तो वे काफी भावुक हो गए।

एक पत्रकार ने विधायक से भावुक होने का कारण पूछा। इस पर विधायक रामवृक्ष ने कहा कि वे पूरे बिहार में सबसे गरीब विधायक हैं। 30 साल राजनीति करने के बाद यहां पर पहुंचे हैं। उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का शुक्रियादा किया और कहा कि लालू ने उन्हें नेता बनाया उसका ही ये फल है। वे मुसहर समाज से आते हैं। उनके रोने का वीडियो आरजेडी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

रामवृक्ष सदा खगड़िया जिले की अलैली सीट से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र से जो लोग आते हैं, तो उनके ठहरने के लिए जगह नहीं मिल पाती थी। अब बड़ा घर मिला है तो उनकी परेशानी खत्म हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago