Bihar

बिहार सरकार दीवाली से पहले दस हजार पदों पर शुरू करेगी बहाली, एक सप्ताह में जारी होगा विज्ञापन

बिहार सरकार नौकरी देने के अपने एजेंडे पर तेजी से काम कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दोनों ने विभिन्न विभागों को अपने यहां खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दे रखा है. सरकार ने इसके लिए सभी विभागों को खाली पड़े पदों की सूची तैयार कर सरकार को भेजने का भी निर्देश दे रखा है. उसी आलोक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग दीपावली से पहले दस हजार पदों पर बहाली शुरू कर देगा.

8200 पद अमीन के और बाकी पदों पर होगी बहाली

संविदा पर होने वाली यह बहाली फरवरी तक पूरी होगी. इसके तहत 8200 पद अमीन के और बाकी पद विशेष सर्वेक्षण, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो व लिपिक के हैं. अगले साल के शुरू में पूरे बिहार में एक साथ भूमि सर्वेक्षण का काम शुरू कर 2024 के खत्म होने तक पूरा कर लेना है. एक सप्ताह के अंदर पद व रिक्तिवार विज्ञापन जारी करने का लक्ष्य तय किया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया.

डायल 112 : 18 हजार पुलिस कर्मियों की होगी तैनाती

इधर सभी इमरजेंसी सेवाओं के लिए शुरू की गयी डायल-112 लोगों के लिए जीवनदायी साबित हो रही है. अब गांवों तक सेवा देने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के तहत दिसंबर तक दूसरे चरण की शुरुआत कर दी जायेगी. रिस्पांस टाइम 14 मिनट का होगा. इसके लिये प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.

पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्रसिंह गंगवार का कहना है कि दूसरे चरण में करीब 18 हजार पुलिस कर्मियों की जरूरत होगी. शुरू में इनकी प्रतिनियुक्त की जायेगी. बाद में बहाली के जरिये स्थायी नियुक्ति होगी. 1800 वाहन की खरीद होगी. कई अन्य और इमरजेंसी सिस्टम को जोड़ा जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

2 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

3 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

3 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

6 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

6 घंटे ago