Bihar

बिहार में छठ पूजा पर बुझ गए कई घरों के चिराग, डूबने से सूबे में 40 लोगों की मौत

बिहार में छह व्रत के दौरान सूबे में घाटों पर डूबने से 40 लोगों की जान चली गई और दो लापता हैं। सबसे ज्यादा कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में 21 लोग काल की गाल में समा गए। वहीं उत्तर बिहार में भी दस की असामयित मौत हो गई जबकि एक लापता है। रोहतास, बेगूसराय, कैमूर और शेखपुरा में कुल मिलाकर सात लोग अपनी जान गंवा बैठे। दूसरी ओर पटना के गौरीचक में भी तीन लोगों की मौत हो गई।

सहरसा के सलखुआ प्रखंड में दो तथा सिमरी बख्तियारपुर, महिषी व नवहट्टा प्रखंड में एक-एक बच्चे की मौत हो गयी। मृतकों में 4 लड़के और एक लड़की शामिल हैं। सुपौल में दो लड़के और एक लड़की की जान चली गयी। पूर्णिया में डूबने वालों में तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। जिनमें कसबा नगर परिषद के दोगच्छी कोसी धार में छठ घाट पर रविवार की दोपहर नहाने के दौरान डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों आपस में चचेरा-फुफेरा भाई थे। धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही के गांव में घाट की सफाई के दौरान पैर फिसलने से 10 वर्षीय निधि की मौत हो गयी।

कटिहार में डूबने से तीन की मौत हुई। कदवा में रीगा नद में 25 वर्षीय युवक और कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बस्ती में पहले अर्घ्य के दौरान बैरिकेंडिग पार कर गहरे पानी में जाने से 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जबकि बरारी थाना क्षेत्र की विशनपुर पंचायत के बकिया रानी चक काली मंदिर के पास छठ घाट बनाने के दौरान 29 अक्टूबर को डूबे 15 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार का शव आज मिला है।

समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी जिले में भी डूबने की घटनाओं से अफरातफरी मची रही। समस्तीपुर में छह, मुजफ्फरपुर में तीन और मधुबनी में एक की डूबने से मौत हुई है। सीतामढ़ी में बागमती की उपधारा में डूबकर एक युवक लापता है।

समस्तीपुर के मोरवा में वरुणा पुल के निकट घाट बनाने के दौरान रविवार को नून नदी में डूबने से बलबीरा निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा के पुत्र विशाल कुमार(18) व स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार शर्मा के मंतोष कुमार(16) की मौत हो गई। वहीं सोमवार सुबह मोरवा दक्षिणी पंचायत में तालाब में नहाने के दौरान सरायरंजन के जितवारपुर कुम्मिरा निवासी विश्वनाथ पासवान का पुत्र उदित कुमार (16) की मौत हो गई। इधर, विभूतिपुर के केराई में छठ घाट बना नहाने के दौरान बैंती नदी में डूबने से अमित कुमार(19) की मौत हो गई। विद्यापतिनगर की कांचा पंचायत में पोखर में डूबने से संजय साह(50) और रोसड़ा के महुली में छठ घाट पोखर में डूबने से अमित कुमार (14) की मौत हो गई।

मधुबनी के मधवापुर में छठ घाट बनाने के दौरान त्रिमुहान धौंस नदी में डूबने से रौशन कुमार यादव (18) की मौत होग गई। इधर, सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना के इब्राहीमपुर में बागमती की उपधारा के समीप स्थित छठ घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। देर शाम तब उसका पता नहीं चल सका था।

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल के फुलमलिक गांव के समीप गंगा नदी किनारे छठ घाट बनाने के दौरान एक युवक डूब गया वहीं कैमूर के मरिचांव गांव में रविवार की शाम तालाब में ईख गाड़ने गए दो किशोर डूब गए, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच निकला। उधर, छठ पर्व के मौके पर नहाने के दौरान दुर्गावती व रामगढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर दो युवक नदी में डूब गए। दुर्गावती में कर्मनाशा नदी में यूपी के युवक की डूबकर मौत हो गयी । वहीं शेखपुरा के पैगम्बरपुर गांव में भी डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी। तालाब में अर्ध्य के क्रम में वह स्नान करने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago