उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया. माना जाता है कि अपने संतान की सुख-समृद्धि, उसकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं 36 घंटे का यह कठिन व्रत रखती हैं. लेकिन इस पर्व के दौरान ही बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से आई एक खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया. वहां एक बेटे ने घरेलू विवाद में अपनी मां को ही जिंदा जलाकर मार डाला. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसका पुलिस अभिरक्षा में अस्पात में इलाज चल रहा है.
कहां और कब हुई यह घटना
वैशाली जिले के हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र राम आशीष चौक के पास एक बेटे ने अपनी मां को जिंदा जलाकर मार डाला. इस घटना में आरोपी बेटा भी झुलस गया. घटना रविवार की है. दिल दहला देने वाली इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने झुलसी हुई मां और बेटे को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने मां रंजू देवी को मृत घोषित कर दिया.
वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले बेटे रोहित कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है. मृतक रंजू देवी समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर की निवासी थीं. उनके पति की मौत पहले ही हो चुकी है. वो अपने बेटे के साथ रामाशीष चौक के पास किराये के मकान में रहती थीं.
किस बात हुई वारदात
बताया जा रहा है कि मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद गुस्से में आकर उनके बेटे रोहित ने उनको आग के हवाले कर दिया. इस घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मां-बेटे को लेकर सदर अस्पताल लेकर पहुंची. वहां डॉक्टरों ने रंजू देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं आग में झुलसे बेटे रोहित का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…
समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…
समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…