Bihar

बिहार की छात्रा ने बी.टेक चायवाली के नाम से खोली चाय की दुकान, वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर कुछ रियल लाइफ कहानियां ऐसी देखने को मिलती हैं जिनसे लोगों को प्रेरणा मिलने के साथ ही जिंदगी में कुछ नया करने का हौंसला भी मिलता है. ऐसी ही एक कहानी बिहार से आई वर्तिका सिंह की भी वायरल हो रही है जो फरीदाबाद में अपनी एक चाय की स्टॉल चलाती है और साथ ही बी टेक की पढ़ाई भी कर रही है.

बिहार (Bihar) की रहने वाली वर्तिका सिंह बी.टेक करने के लिए फरीदाबाद आई थी और वो हमेशा से अपना खुद का एक बिजनेस शुरू करने का सपना देखती थी. उसने अपने सपने को अभी से आकार देने की सोची और फरीदाबाद में बी.टेक चायवाली के नाम से एक चाय की दुकान खोली. वीडियो में देखिए और क्या कहना है बी.टेक कर रही वर्तिका सिंह का.

क्या कहना है वर्तिका का

वीडियो में वर्तिका ने अपने सपने को लोगों के साथ शेयर किया और बताया कि वह अपना बिजनेस शुरू करने के लिए अपनी डिग्री पूरी करने के लिए 4 साल तक इंतजार नहीं करना चाहती थी. इसके बजाय उसने छोटी शुरुआत के साथ फरीदाबाद में ही ग्रीन फील्ड के पास एक चाय की स्टॉल खोली. यहां वर्तिका शाम 5.30 बजे से रात 9 बजे तक अपना चाय का स्टॉल चलती हैं. वीडियो में उन्होंने ये भी कहा कि वो अपना बिजनेस सक्सेसफुल बनाकर दूसरे को नौकरी देना चाहती हैं न कि कहीं नौकरी करना.

कम मत आंकिए चाय के बिजनेस को..

इससे पहले आपने 25 साल के एमबीए चायवाला के बारे में जरूर सुना होगा, जिसने सिर्फ चाय बेचकर अपना 4 करोड़ रुपये का कारोबार बना लिया है. अब कुछ इसी तरह की पहल करने वाली बी टेक कर रही बिहार की छात्रा वायरल हो रही है जिसने फरीदाबाद में अपना चाय की दुकान का बिजनेस शुरू करके इसी ओर बेबी स्टेप रखा है.

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

7 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

7 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

13 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

13 घंटे ago