बिहार में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान काफी संख्या में फर्जी परीक्षार्थियों के केंद्र पर परीक्षा देने की सूचना पर कार्रवाई की गई। भागलपुर जिले के नाथनगर में तीन परीक्षा केंद्रों से 35 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। इसके अलावा लखीसराय में भी बड़ी कार्रवाई हुई।
भागलपुर के नाथनगर के तीन परीक्षा केंद्र बीएन कॉलेज, एसएस बालिका उच्च विद्यालय और बोल्डविन चाइल्ड स्कूल में दर्जनों परीक्षार्थियों के पकड़े जाने की सूचना है। इतनी संख्या में फर्जी परीक्षार्थियों के पकड़े जाने के बाद अन्य छात्रों की सख्ती से जांच हो रही है। एसएस बालिका में 15 परीक्षार्थी जांच के दौरान पकड़ाए हैं। इसके अलावा 15 ब्लूट्रुथ भी इस केंद्र से जब्त किया था। कई परीक्षार्थी कान के अंदर ब्लूट्रुथ लगाकर आए थे।
वहीं, बोल्डवीन चाइल्ड स्कूल में 18 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। यहां एक महिला परीक्षार्थी भी शामिल है। इसके अलावा बीएन कॉलेज में भी छह फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए।
लखीसराय जिला मुख्यालय के 10 केंद्रों पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा में पीबी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर ब्लूटुथ के साथ दो मुन्ना भाई पकड़ाया है जबकि एक अभ्यर्थी फरार हो गया है।
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…
समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…
बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…