Bihar

बिहार पुलिस का एक और कारनामा: जब्त किये गये अवैध बालू को थाने से बेचा, वीडियो हुआ वायरल

पीले सोने का जादू पुलिसवालों के भी सिर चढ़ कर बोल रहा है. बालू के धंधे से जुड़े लोग नदी से बालू चुरा कर बेचते हैं तो वहीं पुलिस बालू लदे जब्त ट्रक से बालू निकलवा कर बेचने में जुटी है. वह भी दिन दहाड़े. संबंधित मामले का वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है.

मामला गया के अतरी थाने का है. अतरी थाने में जब्त किये गये ट्रक से बालू निकाल कर ट्रैक्टर पर लादने और ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जुबान बंद हो गयी है. अतरी के थानेदार दिवाकर विश्वकर्मा ने मीडिया का फोन उठाना बंद कर दिया है. उधर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि उन्हें भी वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. मामले की जांच करा कर हकीकत का पता लगाया जायेगा. अगर वाकई थाने से बालू भेजा या बेचा गया तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

ऐसे सामने आया कारनामा

दरअसल अतरी थाना पुलिस ने बालू लदे ट्रक को जब्त किया था. ट्रक थाने में खड़ा कर दिया गया. थाने के पास ही देवी मंदिर है जिसका चबूतरा टूट गया है. स्थानीय युवाओं ने उस चबूतरे को ठीक करने का जिम्मा उठाया. युवाओं ने इसके लिए सामान जुटाया. ईट, गिट्टी, सीमेंट का इंतजाम तो हो गया लेकिन बालू नहीं मिल रहा था. स्थानीय युवक अतरी थाने में पहुंचे औऱ थानेदार से कहा कि वे थाने में लगे ट्रक से थोड़ा बालू दे दें लेकिन थानेदार ने इससे मना कर दिया. थानेदार ने कहा कि जब्त गाड़ी से कोई सामान इधर उधर नहीं किया जा सकता. ऐसे में युवक वापस लौट गये.

लेकिन स्थानीय युवक तब हैरान रह गये जब उन्होंने देखा कि थाने में लगे ट्रक से बालू निकाला जा रहा है. ट्रक के उपर दो मजदूर खड़े हैं वे बालू निकाल कर बगल में लगे ट्रैक्टर पर लोड कर रहे हैं. युवक पुलिस के डर से थाने के अंदर तो नहीं गये लेकिव बाहर से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि मजदूर ट्रक से बालू निकाल कर ट्रैक्टर पर लोड कर रहे हैं. इसी बीच मजदूरों की नजर वीडियो बनाने वाले पर पड़ती है तो वे इधर-उधर देखने लगते हैं।

अब अतरी पुलिस के कारनामे का वीडियो वायरल हो गया है. सवाल ये उठ रहा है कि आखिरकार पुलिस खुलेआम थाने में जब्त बालू को बेचने की हिम्मत कैसे जुटा पा रही है. वैसे भी थाने में कोई सामान जब्त होता है तो उसका पूरा ब्योरा दर्ज किया जाता है. जाहिर है जब ट्रक जब्त हुआ होगा तो भी उसका पूरा ब्योरा दर्ज हुआ होगा. ट्रक पर कितना बालू लदा है ये भी कागज में दर्ज होगा. फिर बालू कैसे निकाला जा रहा था. एक पुलिसकर्मी ने बताया कि ये बेहद आसान काम है. दरअसल पुलिस को ये भरोसा होता है कि अवैध बालू को अपना बताने के लिए कोई सामने नहीं आयेगा. अगर आयेगा तो ये कह दिया जायेगा कि बारिश में बालू बह गया. ऐसे में कोई रिस्क नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago