Bihar

पत्रकारों को हर महीने 6 हजार की पेंशन दे रही है बिहार सरकार, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार सरकार ने साल 2021 में पत्रकारों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सेवामुक्त हो चुके पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपए की पेंशन का प्रावधान किया गया है। बिहार सरकार के वेलफेयर डिपार्टमेंट के द्वारा इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। वेलफेयर डिपार्टमेंट की वेबसाइट के पोर्टल के जरिए आवेदन स्वीकार किए जाते हैं।

पात्रता की शर्तें

इस योजना का लाभ लेने के लिए कई अनिवार्य शर्तें रखी गयी हैं। सबसे मूल शर्त है कि योजना का लाभुक बिहार राज्य का निवासी हो। पत्रकारिता में कम से कम 20 साल का योगदान दिया हो साथ ही 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र होनी चाहिए। लाभार्थी का नाम राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग की सूची में दर्ज होना अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन

पत्रकार सम्मान योजना के तहत पेंशन पाने के लाभुक सरकार के सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद प्रक्रिया की शुरुआत हो जायेगी। ऑफलाइन आवेदन की भी व्यवस्था की गयी है। सूचना और जनसम्पर्क विभाग के कार्यालय से ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।

इन कागजातों की होगी जरूरत

पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए कुछ मूल डाक्यूमेंट्स समेत अनुभव और सेवामुक्त होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। लाभार्थी का निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स और पासबुक के पहले पृष्ठ की फोटोकॉपी की प्रति ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा की जायेगी।

बिहार सरकार की पत्रकार पेंशन सम्मान योजना का उद्देश्य वरिष्ठ और सेवामुक्त हो चुके पत्रकारों को सम्मानपूर्ण जीवन जीने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना का एक उद्देश्य यह भी है कि पत्रकारों को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से संकट का सामना न करना पड़े।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर 96 हजार गबन का आरोप, ब्रांच मैनेजर ने मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज करायी 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक मुसापुर रानिचारी अस्थान मंदिर के पास स्थित…

1 घंटा ago

विशनपुर चौक स्थित स्कूल से लापता बच्चे को 12 घंटे के अंदर मुफस्सिल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के ढोली के पास से किया बरामद 

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के हर प्रखंड में एक सरकारी मॉडल विद्यालय खोलने की कवायद तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर…

2 घंटे ago

लखीसराय स्थित अपने ही अस्पताल के कमरे में मिला डॉ. अभिनव आनंद का शव, आत्मह’त्या की जताई गई आशंका; पुलिस पहुंची

लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा…

3 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तस्वीर : सांकेतिक (AI Generated) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ पर SP नाराज, चार घंटों से अधिक समय तक चली क्राइम मीटिंग में SP ने थानाध्यक्षों को दिए टास्क

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…

5 घंटे ago