Bihar

डेंगू का प्रकोपः हालात बिगड़ने पर खुली नींद, अस्पतालों में बेड और जांच किट की व्यवस्था में जुटी बिहार सरकार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में डेंगू का तेजी से प्रसार हो रहा है। पटना के सभी इलाकों में डेंगू फैल चुका है। सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए किट तक उपलब्ध नहीं है। अब जाकर सरकार की नींद खुली है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सोमवार को समीक्षा बैठक की।

उन्होंने डेंगू की जांच के लिए अस्पतालों में पर्याप्त किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने और अनुमंडल से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में बेड बढ़ाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया है। मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों व सिविल सर्जनों, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व अधीक्षकों, नगर आयुक्तों व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों से बात की और डेंगू के इलाज को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया।

मुख्य सचिव को विभाग द्वारा बताया गया कि राज्य में डेंगू के मामले बढ़े हैं। पटना जिले में सबसे अधिक डेंगू के मरीज मिले हैं। मुख्य सचिव ने डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार चिकित्सा सेवाएं आधारभूत संरचना निगम (बीएमएसआइसीएल) से मांग करने या आवश्यकतानुसार स्थानीय स्तर पर खरीद करने को कहा।

पीएमसीएच में 100 बेड बढ़ेंगे मरीजों को मच्छरदानी मिलेगी

पीएमसीएच में 100 बेड व शेष सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 50-50 बेड, जिला अस्पतालों में 10-10 बेड व अनुमंडलीय अस्पतालों में 5-5 बेड आरक्षित करने को कहा है। डेंगू के भर्ती मरीजों के लिए अस्पताल में मच्छरदानी की आपूर्ति होगी।

स्कूलों में छात्रों को फूल शर्ट-पैंट पहनने की सलाह

मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक के बाद सभी विद्यालयों के लिए मार्गदर्शिका जारी की गयी। जिसमें सभी विद्यालयों में फूल पैंट और फूल शर्ट छात्रों को पहनने की सलाह दी गयी। ताकि डेंगू से बचाव हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

13 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago