Bihar

बिहारः अमित शाह और योगी आज आयेंगे जेपी के गांव, सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके पैतृक गांव सारण के सिताब दियारा जाएंगे और वहां दो घंटे तक रहेंगे। वाराणसी होकर शाह जेपी के गांव पहुंचेगे और उसी रास्ते दिल्ली लौटेंगे। रिविलगंज के सिताबदियारा में देश के गृह मंत्री अमित शाह व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहुप्रतीक्षित सभा को लेकर बना मंच दुल्हन की तरह सज गया है।

मंच को पूरी तरह से एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। किसी को भी मंच के आसपास फटकने नहीं दिया जा रहा है। सभी लोगों की गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है। गृह मंत्री व मुख्यमंत्री योगी एक घंटे 55 मिनट सारण में प्रवास करेंगे।नोडल पदाधिकारी एडीएम डॉ गगन को जिलाधिकारी ने दायित्व दिया है कि सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कर लेंगे। एडीएम को एसपीजी पदाधिकारियों से भी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया है।

सभा स्थल पर रहेगी अभेद्य सुरक्षा

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर लोहा, प्लाई और लोहे को मिलाकर मंच का निर्माण किया गया है। गृह मंत्री के आगमन को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभा स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। व अमित शाह के प्रवेश व एक्जिट के लिए अलग गेट रिजर्व रखा गया है। उक्त गेट से होकर किसी अन्य का प्रवेश निषेध होगा। सभी गेट पर जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यक्रम में जाने के लिए तीन चरण में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जांच पड़ताल होगी। मंच के बाहरी इलाकों में डीएसपी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम में निगरानी रखने के लिए डेढ़ दर्जन डीएसपी रैंक के पदाधिकारी को लगाया गया है। इसके अलावा दूसरे जिलों से भी करीब 1500 पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है।

500 से अधिक पुलिस पदाधिकारी गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रतिनियुक्त किए गए हैं

आतंकी-नक्सली के खतरे को लेकर अलर्ट आतंकी संगठनों और नक्सलियों से उनकी सुरक्षा को खतरा को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से आईजी (सुरक्षा) ने जिलों के डीएम और एसपी के अलावा अन्य वरीय अधिकारियों को अलर्ट किया है। गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर कवायद शुरू कर दी गयी है। पुलिस मुख्यालय से आईजी (सुरक्षा) ने संबंधित जिलों को अलर्ट करते हुए कई आतंकी संगठनों और नक्सलियों से गृह मंत्री व मुख्यमंत्री की सुरक्षा को खतरा बताते हुए कड़ी नजर रखने को कहा है।

बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि अमित शाह सुबह साढ़े दस बजे वाराणसी पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से 11.30 सिताब दियारा पहुंचेंगे। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, नित्यानंद राय, डॉ. संजय जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, सुशील मोदी समेत बिहार भाजपा के सभी प्रमुख नेता समारोह में शिरकत करेंगे।

समाजवादी पार्टी के नेता सह संस्थापक मुलायम सिंह के निधन के कारण सिताब दियारा के कार्यक्रम में कुछ तब्दीली की गई है। अब पहले से तय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

4 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

4 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

5 घंटे ago