Bihar

बिहार के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! रोजगार के लिए 10 लाख रुपये दे रही है राज्य सरकार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है. ऐसे में अब बिहार सरकार पढ़े लिखे बेरोजगारों के लिए खुशखबरी ले कर आई है. रोजगार या स्टार्टअप की चाह रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए राज्य सरकार बिहार उद्यमी योजना चला रही है. इसके तहत युवाओं को राजगार के लिए सरकार 10 लाख रुपये दे रही है. इसमें 50 फीसदी की डायरेक्ट सब्सिडी मिलेगी यानि सरकार की तरफ से सब्सिडी के तौर पर पांच लाख रुपये दिए जाएंगे.

10 लाख दे रही बिहार सरकार 

बिहार में छोटे उद्योग लगाने के लिए इस योजना के तहत 10 लाख रुपये की राशि दी जा रही है. इन दस लाख रुपयों में से पांच लाख की राशि 84 महीनों यानि की सात साल के भीतर एक प्रतिशत ब्याज के साथ सरकार को लौटानी होगी. वहीं इस स्कीम के तहत महिलाओं को एक प्रतिशत भी ब्याज देने की जरूरत नहीं होगी. इस योजना की वजह से युवा रोजगार के लिए बैंक के बजाय सरकार से आसानी से लोन ले सकेंगे.

2021 में लॉन्च की गई थी योजना 

सीएम नीतीश कुमार द्वारा लॉन्च की गई बिहार उद्यमी योजना का लाभ किसी भी वर्ग के महिला एवं पुरुष द्वारा उठाया जा सकता है. जून 2021 से प्रभावी इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए ऑनलाइन फॉर्म उद्योग विभाग की वेबसाइट पर देखने को मिलेगा. बिहार उद्यमी योजना का नोटोफिकेशन आने के बाद इसका लाभ लेने के लिए सबसे पहले निबंधन करना होगा.

आधार कार्ड है जरूरी 

इस योजना के अंतर्गत निबंधन करने के लिए आवेदकों के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है. इसके साथ ही आवेदकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक हो. एक आधार कार्ड पर विभाग द्वारा एक ही निबंधन स्वीकार किया जाएगा. आवेदन करते समय आवेदकों को इस बात की भी जानकारी देनी होगी की वो किस क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं.

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को उद्योग विभाग की वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in पर नजर बना कर रखनी होगी. योजना से जुड़ी जानकारी इस वेबसाइट पर आएगी जहां इच्छुक लोग सूचना प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए उद्योग विभाग से भी संपर्क किया जा सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

8 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

19 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

19 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

20 घंटे ago