Bihar

बिहार में शराब बनाने वालों की करतूत, स्वाद के लिए सड़े फल-सब्जियों का कर रहे इस्तेमाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में चोरी-छिपे अवैध ढंग से देशी शराब बना रहे माफिया तत्व उसमें फ्लेवर डालने के लिए सड़े-गले फल व सब्जियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल के दिनों में अवैध देशी शराब के कई ठिकानों पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की छापेमारी में हुई बरामदगी के बाद पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है. धंधेबाजों के इस नये तरीके को देख कर सकते में आये विभाग के अधिकारियों ने अपने सभी अधीक्षकों को सतर्क करते हुए उनको सभी बड़े फल गोदामों व सब्जी मंडियों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिये हैं.

देशी शराब की सूचना पर छापेमारी

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने बताया कि शराब के निर्माण, सेवन और तस्करी के खिलाफ विभाग के स्तर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. देशी शराब बनाये जाने की सूचना पर पिछले दिनों राजधानी पटना में रूपसपुर के चुल्हाइ चक और गोविंद पुर मुसहरी में छापेमारी की गयी थी.

वहां चोरी-छुपे देसी शराब बनाने का धंधा चल रहा था. छापेमारी में मौके से भारी मात्रा में सड़े-गले फल और सब्जियां मिलीं. पूछताछ में पता चला कि इसका इस्तेमाल देशी शराब में फ्लेवर लाने के लिए किया जा रहा है. यह तरीका बेहद ही खतरनाक है. इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं.

मंडियों व गोदामों पर नजर रखने के निर्देश

आयुक्त ने बताया कि इस खुलासे के बाद मद्य निषेध विभाग चौकस हो गया है. फल-सब्जी की बड़ी मंडियों के अलावा गोदामों पर नजर रखने के भी निर्देश दिये गये हैं. ऐसे जगहों पर औचक छानबीन और शक होने पर छापेमारी के निर्देश दिये गये हैं. पटना के साथ ही राज्य के सभी जिलों में तैनात मद्य निषेध विभाग के अफसरों को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

4 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

6 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

23 घंटे ago