Bihar

बिहार के मत्स्य पालकों को सरकार देगी 8 लाख तक की आर्थिक मदद, जानिए कैसे उठा सकते हैं योजना का लाभ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से हाल के वर्षों में कई बड़े कदम उठाए गए हैं. खेती-किसानी के अलावा पशुपालन और मछली पालन के क्षेत्र में भी कई ऐसे फैसले लिए गए हैं जो किसानों के लिए मुफीद साबित हुए हैं. अब इसी कड़ी में बिहार सरकार किसानों को पेन आधारित( मन, चौर और झील जैसे जल स्रोत) मछली पालन के लिये 75% तक की सब्सिडी दे रही है.

कम लागत में बढ़िया मुनाफा :

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में मछली पालन बेहद तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. कम लागत में बढ़िया मुनाफा मिलने की वजह से किसानों के लिए ये व्यवसाय पहली पसंद बनता जा रहा है. फिलहाल ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में किसान मछली पालन से जुड़कर बंपर मुनाफा कमा रहे हैं.

मिल रही है इतनी सब्सिडी :

बिहार सरकार ने पेन आधारित मछली पालन इकाई की स्थापना के लिए 10 लाख 50,000 रुपये लागत रखी है. सरकार द्वारा इस पर 75 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है. एक अनुमान के मुताबिक मन, चौर और झील जैसे जल स्रोतों में मछली पालन के लिए किसानों को अधिकतम 7 लाख 87 हजार 500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी.

इन जिलों के किसान उठा पाएंगे लाभ :

राज्य सरकार की इस योजना का लाभ फिलहाल मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी, सिवान, छपरा, खगड़िया, पूर्णियां, कटिहार, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, बेगुसराय, अररिया, मधेपुरा, दरभंगा और समस्तीपुर के किसान उठा पाएंगे. यहां के किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए बिहार मछली पालन विभाग (Bihar Fishries Department) की ऑफिशियल वेबसाइट fisheries.bihar.gov.in पर 18 अक्टूबर से पहले आवेदन करना होगा. योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए किसान मत्स्य विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 15545 या 18003456268 पर कॉल कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

2 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

15 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

16 घंटे ago