Bihar

बिहार: भोजपुरी गायक ने पैसे के खातिर पत्नी की पीट-पीटकर मार डाला, पिता बोले- पैसों के लिए बेटी को करते थे प्रताड़ित

बिहार के नवादा में एक भोजपुरी गायक ने अपनी पत्नी को पैसों के लिए पीट-पीटकर मार डाला. हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मचा है. वारदात सोमवार की है. हत्या के बाद विवाहिता के पिता ने दामाद व भोजपुरी गायक गौरी शंकर पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मामला जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के फतहा गांव का है. दोनों की साल 2014 में शादी हुई थी. कुछ समय तक सब सही रहा. इसके बाद लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा.

दहेज को लेकर चार साल से किया जा रहा था प्रताड़ित

बताया जाता है कि गांव की विवाहिता सुगंधा कुमारी सिन्हा की ससुराल में मौत के बाद विवाहिता के पिता ने ससुराल वाले पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है. विवाहिता के पिता अनुज प्रसाद ने बताया कि मिथिलेश प्रसाद के पुत्र गौरी शंकर से 2014 में पुत्री सुगंधा कुमारी सिन्हा की शादी हुई थी. हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न किया गया था. कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक चला. फिर लगातार दामाद के द्वारा कभी दो लाख तो कभी चार लाख रुपये की डिमांड होने लगी.

पैसा नहीं देने पर बेटी को जान से मारने की भी धमकी लगातार दी जा रही थी. सोमवार को उसे खत्म कर दिया गया. पिता ने कहा कि विवाद को लेकर परिवार के द्वारा बैठकर दोनों के बीच समझौता भी कराया गया. इसके बावजूद भी ससुराल वाले फिर से बेटी सुगंधा से मारपीट व प्रताड़ित करते रहे. लगातार हम लोगों के द्वारा भी विरोध किया जा रहा था. अंत में आकर दमाद सहित परिवार ने मिलकर बेटी को पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दी.

भोजपुरी सिंगर है आरोपी

फतहा गांव के निवासी गौरी शंकर भोजपुरी की दुनिया में फेमस हैं. उन्होंने कई भोजपुरी गाने भी गाए हैं. भोजपुरी गायक पर हत्या का आरोप लगा है. गौरीशंकर अपने यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी गाने की शूटिंग कर लगाते हैं. सुगंधा कुमारी सिन्हा के दो पुत्र भी हैं. 2014 में विवाह के बाद परिवार के बीच कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक चला. कुछ दिन बाद ही दहेज की लोभ में आकर गौरी शंकर ने अपनी ही पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू किया. अंत में आकर जबरदस्त पिटाई की और हत्या कर दी. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

5 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

10 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

11 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

13 घंटे ago