Bihar

भारत में 30 मिनट से WhatsApp डाउन, मैसेजिंग ठप, करोड़ों यूजर्स को हो रही परेशानी

पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp डाउन हो गया है. भारत में कई लोग इसको एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. लोगों को मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हो रही है. WhatsApp डाउन होने की शिकायत लोग ट्विटर पर भी कर रहे हैं.

WhatsApp पर किसी मैसेज को सेंड करने पर एरर आ रहा है. इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं. इसको लेकर ट्विटर पर मीम्स भी वायरल होने लगे हैं. WhatsApp के डाउन होने को लेकर Downdetector ने भी रिपोर्ट किया है.

ट्विटर पर Downdetector ने लिखा है कि WhatsApp को लेकर यूजर्स 3:17 AM EDT से कह रहे हैं कि ये बंद हो गया है. भारत में करीब आधे घंटे से लोग वॉट्सऐप पर मैसेज नहीं सेंड कर पा रहे हैं. इसको लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

खबर लिखे जाने तक वॉट्सऐप डाउन ही चल रहा है. अभी भी ज्यादातर यूजर्स इस पर मैसेज सेंड नहीं कर पा रहे हैं. इसके ठीक होने का इंतजार फिलहाल यूजर्स कर रहे हैं. हालांकि, अभी अल्टरनेटिव के तौर पर आप सिग्नल या टेलीग्राम का यूज कर सकते हैं.

ये पहली बार नहीं है जब WhatsApp डाउन हुआ है. इससे पहले भी WhatsApp कई बार डाउन हो चुका है. पिछले साल फेसबुक सर्वर में खराबी आने की वजह से WhatsApp डाउन हो गया था. अब एक बार फिर ये डाउन हो गया है.

ट्विटर पर कई यूजर्स कह रहे हैं सर्वर क्रैश हो जाने की वजह से ऐसा हुआ है. लेकिन, WhatsApp की ओर से जब तक ऑफिशियल बयान नहीं आ जाता है तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है. फिलहाल आप अल्टरनेटिव ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

24 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago