Bihar

बिहार: गाजे-बाजे के साथ बंदरों की निकली शव यात्रा, हनुमान मंदिर में रहते थे दोनों बंदर

बिहार के गया जिले में दो बंदर की मौत चर्चा का विषय बन गया है. इस मौत ने इंसान और जानवरों के बीच अनकहे रिश्ते को भी बखूबी बयां किया है. समाजसेवी व वन्यजीव प्रेमियों ने इंसानियत और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है. दरअसल, मामला गया शहर के टेकारी रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप की है. जहां बुधवार को दो बंदरों की करंट लगने से मौत होने के बाद हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया.

हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार

बंदरों का ढोल बाजे के साथ शव यात्रा निकाली गई. जिसमें शहर के सैकड़ों समाजसेवी मौजूद रहे. शव यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारों के साथ पूरा शहर गुंजायमान हो गया. शहर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए शव यात्रा धार्मिक विष्णुपद श्मशान घाट पर पहुंचा. जहां हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस मौत के बाद शहर वासियों ने जो किया, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है.

बंदरों को लगा करंट

जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बंदरों की मौत हुई थी. बताया जाता है पिछले कई सालों से टिकारी रोड स्थित हनुमान मंदिर में बंदरों का झुंड रहता है और उनका यहां बसेरा बन गया है. लेकिन पिछले कुछ सालों से बिजली की चपेट में आने से लगातार हो रहे बंदरों की मौत के बाद इनकी संख्या अब धीरे-धीरे घटती जा रही है.

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

शहरवासियों ने बताया कि हिंदू समाज में बंदर का बड़ा महत्व है. इस कारण मृत बंदर को हनुमान जी की सेना के रूप में माना जाता है. इसलिए बंदर का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया गया. तीन बंदर बिजली के चपेट में आ गया जिससे दो की मौत हो गई जबकि एक घायल है. बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दो साल पहले भी इस तरह की घटना हुई थी.

जिसमें एक बंदर की जान चली गई थी. बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार इसको लेकर अवगत कराया गया था, लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया. नतीजतन एक बार फिर दो बंदरों की जान चली गई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago