Bihar

छात्र संघ चुनाव की घोषणा से पहले दहला पटना कॉलेज: कैंपस में स्टूडेंट्स के बीच बमबाजी और पथराव; 2 घायल

पटना कॉलेज कैंपस में मंगलवार दोपहर दो हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गए। एक गुट के छात्रों ने पटना कॉलेज के नदवी हॉस्टल के समीप ताबड़तोड़ दर्जनों बम फेंके। पटना विवि में चुनाव की घोषणा से कुछ देर पहले बमबाजी से कॉलेज कैंपस दहल उठा। बमबाजी होते ही कॉलेज परिसर में भगदड़ मच गयी। नदवी हॉस्टल के दो घायल छात्रों को पीएमसीएच में भर्ती करवाया।

सूचना मिलते ही टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह और पीरबहोर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कहना है कि हेडफोन को लेकर जैक्सन और नदवी हॉस्टल के छात्र मंगलवार दोपहर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में से किसी एक ने बमबाजी की। पुलिस का कहना है कि किस हॉस्टल के छात्रों ने ऐसा किया इसकी पड़ताल कर रही है। फिलहाल कॉलेज कैंपस में शांति का माहौल है। हालांकि पुलिस ने कैंपस से दो जिंदा बम भी बरामद किए हैं।

पुलिस का कहना है कि उपद्रव करने वाले छात्रों की पहचान की जा रही है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि हॉस्टल में रहनेवाले छात्रों के बीच पहले भी कई बार हिंसक झड़प व बमबाजी हो चुकी है। यूनिवर्सिटी में जिंदा बम भी मिला है। टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया की स्थिति अभी कंट्रोल में है। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती यूनिवर्सिटी में कर दी गई है।

पुलिस के सामने चले बम और पत्थर

पटना कॉलेज में मारपीट, पथराव और बमबाजी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बम फोड़ने के बाद धुआं निकल रहा है। स्टूडेंट एक-दूसरे पर पत्थर चला रहे हैं। कैंपस में पुलिस के जवान भी हैं, लेकिन वे कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं।

19 नवंबर या 26 नवंबर को हो सकता है चुनाव

वहीं विश्वविद्यालय के अधिकारियों की माने तो छात्र संघ का चुनाव 19 नवंबर या फिर 26 नवंबर को कराया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दे कि विश्वविद्यालय की ओर से हमेशा चुनाव शनिवार के दिन ही होता है। ऐसी स्थिति में उम्मीद है कि इस बार इन्हीं तिथि में चुनाव हो सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से चुनाव के लिए अधिकारी प्रोफेसर खगेंद्र कुमार को बनाया गया है। वही कॉलेज और विभागों से 90% वोटर लिस्ट विश्वविद्यालय को प्राप्त हो चुकी।

बता दें कि पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव नवंबर के तीसरे हफ्ते में हो सकता है। पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गिरीश कुमार चौधरी मंगलवार को यानी आज प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर चुनाव तिथि की घोषणा करेंगे। मीडिया के प्रभारी प्रोफेसर अनिल कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

5 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

5 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

10 घंटे ago