Bihar

बिहार उपचुनाव: बाहुबली अनंत सिंह कोर्ट परिसर में मोकामा के लोगों से कर रहे मुलाकात? BJP ने जारी की तस्वीर

बिहार उपचुनाव का घमासान जारी है. मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. मोकामा में दो बाहुबलियों की पत्नी इस बार आमने-सामने है. भाजपा ने ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को टिकट थमाया है जबकि राजद की ओर से महागठबंधन ने जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को प्रत्याशी बनाया है. वहीं अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक तस्वीर जारी की है जिसमें अनंत सिंह कोर्ट परिसर में कई लोगों से मिलते-जुलते दिख रहे हैं.

संजय जायसवाल ने एक तस्वीर जारी की

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक तस्वीर जारी की है. अपने फेसबुक पोस्ट में प्रदेश अध्यक्ष दावा कर रहे हैं कि बाहुबली अनंत सिंह कोर्ट परिसर में मोकामा के लोगों से मिल रहे हैं और बड़ी तादाद में जुटे लोगों से बातचीत कर रहे हैं. संजय जायसवाल ने इस तस्वीर के जरिये सरकार पर हमला बोला है. उनका दावा है कि ये तस्वीर मोकामा चुनाव प्रचार की है. अनंत सिंह खुलेआम कोर्ट परिसर में लोगों के साथ बैठक और बातचीत करते हैं.

जेल के अंदर से वीडियो कॉल के जरिये निर्देश देने का आरोप

संजय जायसवाल ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह जेल के अंदर से वीडियो कॉल के जरिये लगातार निर्देश जारी कर रहे हैं. बता दें कि जेल में बंद अनंत सिंह अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं. जेल में छापेमारी के दौरान उनके पास से मोबाइल फोन भी पहले जब्त किया जा चुका है. वहीं अब चुनाव के दौरान जब दो बाहुबली आमने-सामने हैं तो प्रशासन के सामने चुनौती कड़ी है.

मोकामा में इस बार का चुनाव दिलचस्प

मोकामा में इस बार का चुनाव दिलचस्प रहेगा. मोकामा एक तरह से अनंत सिंह का गढ़ रहा है. वो जिस पार्टी से यहां उम्मीदवार बने हैं वो पार्टी जीत दर्ज की है. अब उनकी पत्नी के सामने बाहुबली ललन सिंह की पत्नी है. ललन सिंह बाहुबली नेता सुरजभान के करीबी बताये जाते हैं. ललन सिंह की पत्नी का चुनाव प्रचार करने सुरजभान सिंह की पत्नी भी मैदान में उतर चुकी है.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

4 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

6 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago