Bihar

इस तकनीक से सिंचाई करने के लिए 90% सब्सिडी देगी बिहार सरकार, ऐसे उठाएं लाभ

रबी सीजन में खेती के लिए बीज, खाद, उर्वरक और सिंचाई जैसे कई इंतजाम करने होते हैं. बिहार जैसे राज्यों में सूखा पड़ने के बाद सिंचाई की व्यवस्था करना एक बड़ा चुनौतीपूर्ण काम होता जा है. ऐसे में सूक्ष्म सिंचाई तकनीक फायदेमंद साबित हो सकती है. इसके लिए बिहार राज्य सरकार ने 90 प्रतिशत तक सब्सिडी का ऑफर दिया है.

बता दें कि ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर सिंचाई करने के लिए मिट्टी की नमी कायम रहती है, पानी की बचत होती है और फसल को भी मिट्टी के सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं. जहां आज पूरी दुनिया पानी की कमी का सामना कर रही है. ऐसी स्थिति में सूक्ष्म सिंचाई की ड्रिप और स्प्रिंकलर तकनीक कम पानी में बेहतर पैदावार लेने में मदद करेंगी.

माइक्रो एरिगेशन के लिए सब्सिडी

बिहार सरकार ने ‘पर ड्रॉप मॉर क्रॉप’ अभियान के तहत ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाने के लिए कुछ खर्च में 90 प्रतिशत तक अनुदान देने का फैसला किया है. इससे किसानों के ऊपर सिंचाई का भारी-भरकम खर्च का बोझ नहीं पड़ेगा. साथ ही कम पानी के खर्च में ही फसल की ठीक तरह से सिंचाई भी हो जाएगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान बिहार कृषि विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिले में कृषि विभाग के सहायक निदेशक से भी संपर्क कर सकते हैं.

70 प्रतिशत तक पानी की बचत

जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में अब सिंचाई की ड्रिप और स्प्रिंकलर तकनीक काफी लोकप्रिय हो रही है. चाहे बागवानी फसलों की खेती हो या पारंपरिक खेती, किसान अपनी सहूलियत और किस्मों के हिसाब से सिंचाई उपकरण लगा सकते हैं. इन तकनीकों से पर्यावरण को भी कई फायदे होते हैं.

दरअसल ड्रिप सिंचाई से पानी का वाष्पीकरण नहीं होता. साथ ही भूजल स्तर भी कायम कहता है. एक रिसर्च के मुताबिक, ड्रिप सिंचाई से करीब 70 प्रतिशत तक पानी की बचत कर सकते हैं. इतना ही नहीं, इससे फसलों के उत्पादन और क्वालिटी में 20 से 30 फीसदी का फर्क देखा गया है. यही कारण है कि कृषि विशेषज्ञ भी किसानों को ये सिंचाई की तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago