Bihar

बिहार में 6 महीने के भीतर शिक्षा विभाग देगा 2 लाख लोगों को नौकरी, जानिए किन पदों पर होगी कितनी बहाली?

बिहार में महागठबंधन की सरकार एक के बाद एक बड़ा ऐलान कर रही है। ताजा ऐलान बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से किया गया है। बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा है कि बिहार में दो लाखों युवकों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। ये मौका शिक्षा विभाग देगा। शिक्षा मंत्री ने दावा किया है कि महागठबंधन सरकार बिहार में जितना रोजगार देगी। उसमें 25 परसेंट शिक्षा विभाग जॉब देगा।

शिक्षा विभाग में बहाली

शिक्षा मंत्री की ओर से दावा किया गया है कि विभाग के अंदर कुछ कमी है, उसे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने आगामी 6 महीने के भीतर नई शिक्षा व्यवस्था के प्रभावी होने की बात कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें, तो माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में 90 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली होने जा रही है। वहीं दूसरी ओर प्राथमिक और मध्य विद्यालय में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति होगी। ये नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटीज में विभिन्न पदों पर बहाली होगी।

शिक्षा मंत्री का ऐलान

शिक्षा विभाग के मुताबिक बिहार के यूनिवर्सिटी में गैर शैक्षणिक पदों पर 10 हजार के करीब नियुक्ति होगी। वहीं शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों के पद पर भी बहाली होगी। यूनिवर्सिटी और शारीरिक शिक्षा विभाग में काफी पद खाली हैं, जिसे सरकार भरने जा रही है। स्कूलों में विद्यालय सहायक और परिचारियों की नियुक्ति भी प्रस्तावित है। इसके लिए विभाग तैयारी कर रहा है।

भर्ती की तैयारी शुरू

शिक्षा विभाग से जुड़े जानकारों की मानें, तो इन भर्तियों के लिए सरकार की ओर से अभी नियमावली पर अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। इन भर्तियों में बिहार सरकार नये नियम को लागू करने वाली है। भर्ती में पुराने सिस्टम में बदलाव किया जा रहा है। नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह हाईटेक करने की प्लानिंग है। उसे डिजिटल मोड में ले जाया जाएगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों का वेतन एक दो दिनों में जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो महीने का वेतन इससे पहले दिया जा चुका है। एक महीने का वेतन बकाया है। उसे भी एक दो दिन में जारी कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

56 मिनट ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

5 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

7 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

9 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago