Bihar

गलत डिग्री पर नौकरी लेने वाले 56 अमीनों की सेवा समाप्त… बिहार में इस वजह से उठाया गया यह कदम

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में गलत डिग्री पर बहाल 56 अमीनों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि विभाग ने पत्र जारी किया है। इसमें मधुबनी के पांच, गोपालगंज के एक, समस्तीपुर के चार, दरभंगा के 11, पूर्वी चंपारण के एक, बेगूसराय के चार, मुजफ्फरपुर के तीन, पटना के तीन, सारण के सात, सिवान और वैशाली के दो-दो समेत अन्य जिलों के अमीन एवं सर्वेयर शामिल हैं। अभ्यर्थियों की दायर अपील को राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव ने खारिज कर दिया है। इससे उनकी सेवा समाप्त हो गई है। इनकी नियुक्ति वर्ष 2019 में निकाले गए विज्ञापन पर की गई थी।

पद के लिए वांछित योग्यता से भिन्न

विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि प्रमाणपत्रों की जांच व सत्यापन में पता चला कि राज्य के विभिन्न पालीटेक्निक संस्थानों में आंतरिक संसाधन सृजन योजना के अंतर्गत अमीन (अमानत/सर्वेयर) के छह माह व एक वर्षीय कोर्स के अनौपचारिक पाठयक्रम के अंतर्गत सर्टिफिकेट निर्गत किया है। यह वर्ष 2019 में निकाले गए विज्ञापन में अमीन पद के लिए वांछित योग्यता से भिन्न है। नौकरी के लिए इन अमीनों ने इसी डिग्री के लिए जारी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया था। मामला सामने आने पर इन अमीनों से अमानत प्रमाणपत्र के संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की गई। उनकी ओर से दिए गए स्पष्टीकरण में कोई विशिष्ट तथ्य व साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। इससे प्रमाणित हुआ कि वांछित योग्यता के अनुरूप इनका प्रमाणपत्र नहीं है। उक्त अपीलार्थियों का प्रमाणपत्र एआइसीटीई एवं एससीवीटी से मान्यता प्राप्त नहीं है।

प्रमाणपत्र विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप नहीं

पत्र में कहा गया है कि अनौपचारिक पाठयक्रम के अंतर्गत कोई भी सर्टिफिकेट सरकारी सेवा के लिए मान्य किया जाना उपयुक्त नहीं है। इन अमीनों के प्रमाणपत्र अनौपचारिक लघु पाठयक्रम के अंतर्गत विभिन्न पालीटेक्निक कालेजों की ओर से निर्गत अमानत का प्रमाणपत्र विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप नहीं हैं। इस कारण इनका नियोजन समाप्त किया गया है। अपर मुख्य सचिव ने सेवा समाप्त किए जाने पर मुहर लगा दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

14 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

15 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

1 दिन ago