Bihar

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में 100 करोड़ के गबन मामले में दो कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

मुजफ्फरपुर में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखाओं में सौ करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस की विशेष टीम ने दो बैंक कर्मियों को हिरासत में लिया है। इन बैंक कर्मियों को गबन से संबंधित फाइलों की जानकारी है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में इनसे कई सुराग मिले हैं। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई है। हाईकोर्ट ने वरीय पुलिस अधीक्षक को स्वयं को मामले का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया है। इधर, नगर पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल ने बताया कि साक्ष्य संकलन को लेकर दो कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

आगे जांच की कोर्ट से अनुमति

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की लगभग 125 शाखाओं में सौ करोड़ रुपये के गबन की आगे जांच करने की कोर्ट ने अनुमति दे दी है। मामले के विवेचक काजीमोहम्मदपुर थाना के दारोगा संजय दुबे की अर्जी पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह अनुमति दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच बंद कर कोर्ट में अंतिम प्रपत्र दाखिल कर दिया था। पुलिस ने मामले के सूचक उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के पूर्व आंतरिक आडिटर नवनीत कुमार के विरुद्ध गलत तथ्य पेश करने के आरोप में मुकदमा चलाने की अनुमति देने की प्रार्थना की थी। इसके विरुद्ध नवनीत कुमार की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई।

इस याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत को इस मामले का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया। इसके लिए मामले की आगे की जांच के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की कानूनी बाध्यता के कारण पुलिस की ओर से कोर्ट में अर्जी दाखिल करनी पड़ी। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले के सूचक नवनीत कुमार से उन्होंने कई बिंदुओं पर जानकारी ली। इसके बाद बैरिया स्थित बैंक की शाखा में जाकर वहां फाइलों को खंगाला।

यह है मामला

बैंक के पूर्व आडिटर नवनीत कुमार ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। परिवाद की सुनवाई के बाद कोर्ट ने काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए थे। इस आदेश के आलोक में इस साल 20 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें बैंक के पूर्व चेयरमैन इंद्रमोहन उतरेजा, महाप्रबंधक महेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक कार्मिक रमेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक राजन कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक रियाजुद्दीन अहमद, अनूप कुमार झा क्षेत्रीय अधिकारी रमेश कुमार मिश्रा व बीएम मोहित सहित आठ को नामजद आरोपित बनाया गया था। प्राथमिकी में कहा गया कि बैंक की 125 शाखाओं की आंतरिक आडिट की गई। इसमें सौ करोड़ से अधिक की राशि की गबन का पता चला।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

58 मिनट ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

11 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

21 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

22 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

22 घंटे ago