बिहार: तुतला भवानी वॉटरफाल में अचानक पानी बढ़ने से फंसे पर्यटक, चलाया गया रेस्क्यू मिशन
बिहार के रोहतास जिले में तुतला भवानी वॉटरफाल पर्यटन का केंद्र है. यह वाटरफॉल बीच पहाड़ी में स्थित है और यहां का दृश्य बड़ा ही मनोहर दिखता है, यहां से गुजरने वाले सैलानी अक्सर इस वाटरफॉल का आनंद लेने से अपने आप को नहीं रोक पाते. ठीक है ऐसा ही नजारा शनिवार, सितंबर की सुबह से ही देखने को मिल रहा था, जब मां तुतला भवानी वाटरफॉल में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जमा थी. लेकिन इस बीच यहां पर हादसा हो गया, जिससे लोगों की जान खतरें में आ गई.
तेज बारिश के बार झरने का विकराल रूप
बिहार के कई जिलों में दोपहर के बाद अचानक से तेज बारिश हुई, जिसमें रोहतास जिला भी शामिल था. बारिश काफी तेज थी और मां तुतला वॉटरफाल पहाड़ियों के बीच में स्थित है, इस वजह से तेज बारिश के बाद झरने ने विकराल रूप धारण कर लिया. इसके बाद देखते ही देखते शांत पड़े झरने में अचानक पानी का प्रभाव बढ़ गया. इसके बाद तुतला भवानी सरोवर मे नहाते समय 6 लोग पानी की तेज धार में फस गए. इसके बाद फंसे हुए पर्यटकों को वन विभाग और तुतला भवानी कमेटी के टीम ने रेस्क्यू किया.

हे मां! मां तुतला भवानी वाटरफॉल का ये नजारा यहां भयानक रूप दिखा. कई पर्यटक फंस गए. वन विभाग और श्रद्धालुओं ने रेस्क्यू कर सुरक्षित सभी फंसे हुए लोगों को निकाला. सभी पिकनिक मनाने के लिए गए थे. 6 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. सासाराम से रंजन pic.twitter.com/peyGrCQP0D
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) September 3, 2022
एक तरफ हैंगिंग ब्रिज और दूसरी तरफ पेड़ से रस्सी बांधकर करीब 1 घंटे से अधिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान वॉटरफाल में फंसे लोगों को बारी-बारी बाहर निकाला गया.






