मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी के पक्ष में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा खुलकर सामने आ गया है. पूर्व सीएम और हम नेता जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर लोगों से उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की अपील की है.
मांझी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “देश को जोड़ने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल के वक्त तो हम चूक गएं थें. आज फिर वक्त आ गया है जब हमें मौका मिल रहा है कि पटेल समाज के बेटे नीतीश कुमार जी को हम 2024 में प्रधानमंत्री बनाएं. तब सरदार पटेल ने देश जोड़ा था, अब फिर पटेल का बेटा ही देश तोड़ने वालों से लड़कर देश जोड़ेगा.”
वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भी यही बात कही है कि 2024 में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे और इसके लिए हम जी जान लगा देंगे। दानिश ने कहा कि आज जो भारत दिख रहा है, वह सरदार पटेल की मेहनत का नतीजा है. एक वक्त था जब देश को जोड़ने के लिए सरदार पटेल ने अपनी ज़िन्दगी लगा दी थी, लेकिन उस वक्त हम चूक गए थे. अभी देश में हिंदू-मुस्लिम और दलित-फॉरवर्ड के नाम पर लड़वाया जाता है. अब वक्त आ गया है कि हम सरदार पटेल जैसे शक्तिशाली नेता को चुने. नीतीश कुमार को अब प्रधानमंत्री बनाने का समय आ गया है.
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…