विजय सिन्हा का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, कहा.. करप्शन के मामले में जेल जाएंगे नीतीश!

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार की सत्ता से बेदखल होने के बाद बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं देना चाह रही है। श्रम संसाधन विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच कर रही कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विजय सिन्हा ने कहा है कि सीएम ने जानबुझ उस रिपोर्ट को सदन में आने से रोका है। बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार इसपर कोई जवाब नहीं दे रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि आने वाले समय में नीतीश कुमार भी वहीं पहुंच जाएंगे जहां उनके बड़े भाई गए थे।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कैबिनेट में अपराधियों की बड़ी जमात है। ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार को इसकी जानकारी नहीं है। 17 साल से बिहार के सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं और वे सभी का इतिहास जानते हैं। सबकुछ जानते हुए अपनी महत्वाकांझा को पूरा करने के लिए नीतीश कुमार ने बिहार को गर्त में धकेलने का काम किया है।

जब बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार रहेगी तो अपराध और भ्रष्टाचार पर कैसे अंकुश लगेगा। सरकार बदलते ही अच्छे पदाधिकारियों को साइड कर दिया गया जबकि भ्रष्ट पदाधिकारी योजनाओं में लूट की प्रवृति को बढ़ा रहे हैं।

जब भी बीजेपी की तरफ से भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया जाता है तो भ्रष्टाचारी तिलमिला जाते हैं। भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए नीतीश कुमार आज उनके साथ गलबहियां कर रहे हैं। दिल्ली के लाल किला से भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान शुरू हुआ है वह रूकने वाला नहीं है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा कि आने वाले समय में छोटे भाई भी अपने बड़े भाई के पास पहुंच जाएंगे, जहां कुछ दिनों पहले तक बड़े भाई पहुंचे हुए थे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में नई सरकार के बनने के बाद अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नीतीश कुमार जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं लेकिन कौशल विकास योजना में हुए करोड़ों के घोटाले की नीतीश कुमार जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं। कई करोड़ के घोटाले का मामला सदन में उठा था लेकिन उसे सरकार दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग का मंत्री रहते हुए उन्होंने जांच कमेटी का गठन किया था लेकिन कमेटी की रिपोर्ट आने के बावजूद सरकार उसे सार्वजनिक नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाख कोशिश कर लें लेकिन एक दिन सच्चाई सामने जरूर आएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

50 मिनट ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

2 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

3 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

10 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

10 घंटे ago