Bihar

उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं नीतीश कुमार, ललन सिंह ने बताया कौन सी हो सकती है सीट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

प्रधानमंत्री पद की दौर से खुद को लगातार अलग बता रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश की कई लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने का आफर मिल रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को यहां कहा-यह नीतीश कुमार की इच्छा पर निर्भर है कि अगला लोकसभा चुनाव वे कहां से लड़ना पसंद करेंगे। सच यह है कि यूपी के अलावा देश के कई अन्य राज्यों से भी उन्हें चुनाव लड़ने का आफर लगातार मिल रहा है।

सिंह ने कहा कि अभी नीतीश कुमार का मुख्य लक्ष्य विपक्षी दलों को एक मंच पर लाकर यह सुनिश्चित करना है कि केंद्र में अगली सरकार गैर भाजपा दलों की बने। लोकसभा चुनाव लड़ने न लड़ने का फैसला पूरी तरह नीतीश कुमार पर निर्भर है. माहौल बन रहा है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि देश में गैर भाजपा दलों की सरकार बनाने के लक्ष्य को नीतीश कुमार जरूर हासिल करेंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के प्रयागराज की फुलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना को वे स्वीकार नही कर रहे हैं। खारिज भी नही कर रहे हैं। सिर्फ फुलपुर ही नहीं, अंबेडकरनगर और मिर्जापुर के पार्टी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि नीतीश उनके क्षेत्रों से लोकसभा का चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि गोलबंदी में सपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह के शामिल होने बाद से स्थिति बेहद मजबूत हो गई है।

फुलपुर से चुनाव लड़ने की रणनीति का सांकेतिक महत्व :

असल में फुलपुर से चुनाव लड़ने की रणनीति का अपना सांकेतिक महत्व है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के अलावा लाल बहादुर शास्त्री और वीपी सिंह भी लोकसभा में फुलपुर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। क्षेत्र में कुर्मी जाति के मतदाताओं की संख्या निर्णायक है। वोट के इस समीकरण को जदयू अपने लिए उपयुक्त मान रहा है। खुद नीतीश कुमार भी जदयू की गतिविधियों के सिलसिले में फुलपुर का भ्रमण कर चुके हैं। ललन सिंह ने हाल ही में मिर्जापुर का दौरा किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago