शराब, शबाब के साथ और बिहार पुलिसिंग पर सवाल उठाने वाले दो पुलिसकर्मी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कोसी रेंज के डीआईजी शिवदीप वामनराव लांडे ने दोनों पदाधिकारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की समीक्षा करने के बाद डीआईजी ने सहरसा एसपी लिपि सिंह के मंतव्य को सही मानते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया।
शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीआईजी ने बताया कि इसी साल 21 फरवरी को तत्कालीन सदर थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद का सोशल मीडिया पर शराब और कॉलगर्ल के साथ मस्ती करने संबधी वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जांच सहरसा एसपी लिपि सिंह द्वारा कराने पर वीडियो सही पाया गया और पदाधिकारी निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश दिया गया। एसपी द्वारा आरोपित पुअनि के विरूद्ध संचालित विभागीय कार्यवाही के बाद दोषी पाते हुए सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई थी।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। आरोपों की समीक्षा के बाद एसपी के मंतव्य को सही पाते हुए इन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं फरवरी महीने में ही एक दूसरे वायरल वीडियो में सअनि उदयनाथ शर्मा को रात में गश्ती के दौरान सरकारी वाहन को किसी सूनसान स्थान पर वाहन रोककर कुछ अन्य लोगों साथ मिलकर शराब का सेवन किया जा रहा था। बिहार पुलिसिंग पर सवाल उठाते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी को असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज दिया जा रहा था।
इस वीडियो की सत्यता जांच एसपी द्वारा कराने पर वीडियो सही पाये जाने की पुष्टि हुई। जिसके बाद निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही संचालन करने का आदेश दिया गया। विभागीय कार्रवाई में दोषी पाते हुए एसपी द्वारा सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई। डीआईजी ने कहा कि आरोपित द्वारा पूर्ण शराबबंदी रहने के बाद इस प्रकार का कृत किया गया है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के विरूद्ध असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए कर्तव्यहीनता का परिचय दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून लागू है और इसमें जीरो टालरेंस है। इसके खिलाफ किसी पदाधिकारी द्वारा उल्लंघन करने पर बर्खास्तगी सुनिश्चित है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…