Bihar

तेरे बिना भी क्या जीना..! पत्नी की मौत से आहत पूर्व वार्ड सदस्य ने 14 दिन बाद खुद को मारी गोली

पत्नी की मौत का गम एक शख्स बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने अपनी ईहलीला समाप्त कर ली. बिहार के वैशाली में पूर्व वार्ड पार्षद सदस्य ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र की है. मृतक की शिनाख्त चांदपुरा निवासी पूर्व वार्ड सदस्य विकास कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

पूर्व वार्ड सदस्य ने गोली मारकर की आत्महत्या:

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विकास कुमार की पत्नी कैंसर से पीड़ित थी. 14 दिनों पहले ही उनकी मौत हो गई थी. विकास कुमार ने अपनी तमाम जमा पूंजी अपनी पत्नी के इलाज में लगा दिया था. साथ ही अपनी जगह जमीन भी पत्नी के इलाज में बेच दिया था. वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते थे. पत्नी के गुजरने के ठीक 14 दिन बाद उन्होंने देसी पिस्तौल से खूद को गोली मार ली.

घटनास्थल से पिस्तौल और खोखा बरामद:

गोली लगते ही मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया है. विकास कुमार पूर्व वार्ड सदस्य था. इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा:

विकास कुमार पूर्व वार्ड सदस्य बताए गए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. विकास कुमार की पत्नी का नाम लवली सिंह था. इनके 4 बच्चे हैं, जिनमें तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं. सभी नाबालिक बताए गए हैं. पत्नी के मरने से विकास डिप्रेशन में थे. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बिददुपुर थाना अध्यक्ष धर्मजीत महतो ने बताया कि विकास कुमार की पत्नी कैंसर पीड़ित थी, जिनकी मौत से वह सदमे में थे और उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या की है.

14 दिन पहले हुई थी पत्नी की मौत:

मृतक के परिजन अमित कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी का देहांत आज से 14 दिन पहले हुआ था, जो कैंसर से पीड़ित थी. उनकी जान को बचाने के लिए इन्होंने काफी मेहनत किया था. रुपए पैसे सब खर्च किए थे, लेकिन वह बच नहीं पाई. पत्नी की मौत के बाद से वो डिप्रेशन में थे और आज इन्होंने खुद को गोली मार ली.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

4 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

11 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

17 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

18 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

19 घंटे ago