Bihar

तेजस्वी यादव ने दिया अधिकारियों को नया टास्क, 7 दिनों के अंदर सरकारी अस्पतालों को करना होगा ये काम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश के बाद मरीजों को और बेहतर इलाज को लेकर सभी जिला अस्पतालों को सात दिनों का टास्क सौंपा गया है. जिला अस्पतालों के अधीक्षक, उपाधीक्षक व अस्पताल प्रबंधकों को सात दिनों के अंदर जैविक कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा अस्पतालों में जितने भी शौचालय हैं, उनकी रिपेयरिंग करानी है. अस्पतालों के वार्ड, ओपीडी और शौचालयों में सफाई रखने का टास्क सौंपा गया है.

अस्पतालों का गैप असेसमेंट कराया गया

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश के बाद राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा सभी जिला अस्पतालों का गैप असेसमेंट कराया गया. मंत्री के निर्देश के बाद जिला अस्पतालों को कहा गया है कि सात दिनों में जितने भी उपकरण खराब या बेकार पड़े हैं, उन्हें चिह्नित करते हुए अलग कर लिया जाये. आवश्यक उपकरण की सूची तैयार कर उसकी खरीद की दिशा में कार्रवाई की जाये.

डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी का चार्ट भी प्रदर्शित करें

जिला अस्पतालों को निबंधन काउंटर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, जिससे मरीजों को लंबी कतार में नहीं खड़ा होना पड़े. इसके अलावा अस्पतालों को दवा काउंटर की संख्या भी एक से अधिक करने का निर्देश दिया गया है. डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी का चार्ट भी प्रदर्शित किया जाना चाहिए.

सात दिनों में 705 डॉक्टर ड्यूटी से मिले गायब

उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश के बाद राज्य के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के डॉक्टरों के ड्यूटी की जांच करायी गयी. पिछले एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग स्तर से करायी गयी जांच में 705 डॉक्टर अपनी ड्यूटी से गायब पाये गये. ऐसे सभी डॉक्टरों के नाम और निबंधन संख्या के साथ विभाग ने गुरुवार को सूची जारी कर दी. साथ ही सभी चिकित्सकों से 28 सितंबर तक अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

28 सितंबर तक भेजना है

स्पष्टीकरण नहीं देने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव राम ईश्वर ने सभी चिकित्सकों का नाम सार्वजनिक करते हुए ड्यूटी से अनुपस्थित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण विभागीय इ-मेल पर अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग के कोषांग को 28 सितंबर तक भेजना है.

मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सक भी अनुपस्थित पाये गये

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री द्वारा एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित बैठक के निर्णय के बाद इस दिशा में पहल की गयी है. अनुपस्थित चिकित्सकों में सभी जिलों के अस्पतालों की जांच करायी गयी. साथ ही मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सक भी अनुपस्थित पाये गये.

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

3 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

4 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

15 घंटे ago