Bihar

बेगूसराय गो’लीकांड के आरोपी सुमित का 2 महीने पुराना वीडियो आया सामने; स्थानीय गुंडों ने बुरी तरह पीटा था

बेगूसराय में 13 सितंबर को NH पर गोलीकांड करनेवाले गैंग को पकड़कर पुलिस ने भले ही जेल भेज दिया हो। पर, खुलासे के बाद भी कुछ अनसुलझे सवाल रह गए हैं। गिरफ्तार चार युवकों में से पुलिस ने दो को गोली चलाने वाला और 2 को मास्टरमाइंड बताया है। उनमें से गोली चलाने वाले एक युवक सुमित का 2 महीने पुराना वीडियो सामने आया है।

वीडियो में दिख रहा है कि सुमित को बीच सड़क पर लिटाकर कुछ लड़के लात-मुक्के, घूंसे और बेल्ट से पीट रहे हैं। इतना ही नहीं, पीटने वाले युवक यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि तुमने बादशाह को मारा, बोलो- बादशाह तेरा बाप। सुमित की इतनी बेरहमी से पिटाई की जाती है कि उसका सिर फूट जाता है।

मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सुमित की पिटाई करने वाले लोकल गैंग के लड़के हैं। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है।

इलाके के लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार, सुमित अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में छोटी-मोटी घटनाओं में संलिप्त रहता था। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बेगूसराय गोलीकांड से पहले उसके ऊपर 307 और आर्म्स एक्ट का एक केस दर्ज है। पुलिस जिस प्रकार से सुमित के द्वारा एनएच पर सीरियल शूटिंग की वारदात को अंजाम देने का दावा मैनुअल और टेक्निकल जांच के आधार पर कर रही है, भले ही वह सही हो, पर सुमित की पिटाई के इस वीडियो ने कई सवाल खड़े किए हैं?

सवाल यह कि 2 महीने पहले सुमित अपनी इस बेरहमी से पिटाई के बाद जिले में दहशत फैलाने की हिम्मत कहां से ला पाया? या फिर इस घटना के बाद से ही सुमित के अंदर बदले की आग भड़क रही थी?

इनपुट: दैनिक भास्कर

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

53 मिनट ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

8 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

9 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

9 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

17 घंटे ago