बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज पटना पहुंचे हैं. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ देखी गई. एक्टर ने अपने फैंस से गाड़ी से बाहर निकलकर हाथ मिलाया. एक्टर बिहार में 2 दिन रहेंगे, इस दौरान वो कई स्वयं सेवी संस्थानों के कार्यक्रम में भाग लेंगे.
दिव्यांग बच्चों से करेंगे मुलाकात:
एक्टर सोनू सूद दूसरे की मदद करने में हमेशा आगे रहे हैं. इस बार भी वो बिहार इसी मकसद के साथ आएं हैं. खबर ये भी है कि सोनू सूद इन दो दिनों में कई निजी विद्यालय में भी जाएंगे और दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वो कुछ एनजीओ से भी मिल सकते हैं.
राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक:
सोनू सूद ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख जताया और कहा की उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में जो जगह खाली हुई है उसे कोई भर नहीं सकता है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे यही प्रार्थना करते हैं. बता दें कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेरने वाले गजोधर भैया उर्फ राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है. कॉमेडियन को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद वो लंबे समय से कोमा में थे.
“कोरोना काल में बिहारियों की मदद की थी. आज भी बिहार इसी मकसद से आया हूं. मै चाहता हूं कि यहां के लोगो की और मदद कर सकूं.”– सोनू सूद एक्टर
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…