Bihar

बिहार के इस लड़के ने ड्रीम इलेवन पर जीता एक करोड़, इंडिया ऑस्ट्रेलिया मैच की गेमिंग ऐप पर बनाई थी टीम

ड्रीम 11 क्रिकेट मैच खेलते समय युवक एक करोड़ रुपए का मालिक बन गया। घर वालों में खुशी का ठिकाना ना रहा। सौरभ ने नोटिफिकेशन के बाद जब अकाउंट चेक किया तो उसके अकाउंट में 70 लाख रूपये दिखे। आरा जिले के चरपोखरी प्रखंड के ठकुरी गांव के सौरभ कुमार लम्बे समय से ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर पैसे लगाते थे।

IND Vs AUS मैच में खुली किस्मत

सौरभ ने बताया कि वह मंगलवार की शाम ड्रीम- 11 पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के टी-20 सीरीज मैच में इंडिया टीम के खिलाड़ी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव, केएल राहुल, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, गेंदबाज उमेश यादव और ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी विकेटकीपर एम वार्डे, बल्लेबाज एस स्मिथ, टी डेविड, सी ग्रीन, गेंदबाज जे हेजली उड और नाथन इल्स के बेहतर प्रदर्शन पर अपना भाग्य आजमाया था। मैच खत्म होने के बाद उसके पास एक करोड रुपए जीतने का मैसेज आया। एक करोड़ रुपए जीतने से सौरव बेहद खुश है। उसने बताया कि उसके अकाउंट में लगभग 70 लाख रुपये आये हैं। करीब 30 लाख रुपये टैक्स के रूप में कट गये हैं। गांव के युवक के एक करोड़ रुपये की जीतने की चर्चा पूरे गांव और जिले भर में हो रही है।

लंबे समय से कर रहे हैं प्रयास 

सौरभ ने बताया कि साल 2019 से ही वह ड्रीम इलेवन एप पर टीम बना रहा है। इसमें उसने कई बार हजारों रुपये तक जीते और हारे भी हैं। बता दें कि सौरभ ग्रेजुएशन में पढ़ रहा है। उसे पढ़ाई के साथ क्रिकेट में भी बहुत रुचि है।

दूसरे नाम से बनाई है यूजर आईडी 

चरपोखरी प्रखंड के ठकुरी गांव निवासी विंकटेश सिंह के बेटे सौरभ कुमार ने ड्रीम इलेवन एप पर अपनी यूजर आईडी दूसरे नाम से बनाई है। सौरभ ने बताया कि उसने अपना यूजर आईडी जय कंस ब्रह्म बाबा के नाम से बनाया है। ड्रीम इलेवन पर जाकर मंगलवार रात इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद का लीडरबोर्ड देखा जा सकता है जिसमें जय कंस ब्रह्म बाबा के नाम से सौरभ पहली पोजीशन पर हैं और इनाम की राशि एक करोड़ भी लिखी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago