Bihar

RJD नेता शिवानंद तिवारी PFI की नारेबाजी को लेकर बोले,”पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे सिर्फ विरोध का एक हिस्सा है

बिहार की सत्ताधारी पार्टी के आरजेडी के सीनियर नेता शिवानंद तिवारी ने आज रविवार को पुणे में पीएफआई (PFI) के विरोध के दौरान लगाए गए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद ‘ के नारे के समर्थन में एक बयान दिया हैं. आरजेडी नेता ने ऐसा बयान देकर सियासत की आग में और घी डालने का काम किया है.

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने पुणे में पीएफआई के विरोध के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे पर कहा, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सिर्फ एक विरोध का हिस्सा हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस तरह के नारे लगाने वाले पाकिस्तानी बन जाएंगे और पाकिस्तान चले जाएंगे.

बता दें कि कल शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के विरोध प्रदर्शन के दौरान ”पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाने वाले प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो सामने आया था. इस घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थे और कहा कि नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में इस तरह के नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस नारेबाजी में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

वीडियो में दिख रहा है कि जब हिरासत में लिए गए पीएफआई कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहन में ले जाया जा रहा था, तब यह नारा कई बार लगाया गया. इस घटना के बाद महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने इस तरह की नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

पुणे पुलिस ने कहा है कि वे इसकी जांच कर रहे हैं. पीएफआई के ठिकानों पर देशभर में हुई छापेमारी के विरोध में संगठन ने पुणे शहर में शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था.

इस दौरान पुलिस ने लगभग 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था. पुलिस द्वारा वाहन में बैठाते समय प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर”पाकिस्तान जिंदाबाद” ने नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस घटना के बाबत पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने अवैध रूप से प्रदर्शन करने के लिए पीएफआई सदस्यों के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज कर लिया है और हम नारेबाजी के मामले की जांच कर रहे हैं.”

इस बीच भाजपा के विधायक नितेश राणे ने ट्विटर पर कहा कि जिन्होंने, पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. राणे ने कहा, पुणे में पीएफआई के समर्थन में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले सभी लोगें को चुन चुनकर मारेंगे…इतना याद रखना. पीएफआई को प्रतिबंधित करो. भाजपा के एक अन्य विधायक राम सतपुते ने भी नारे लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

7 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

8 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

14 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

14 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

15 घंटे ago