बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रविवार को हरियाणा के फतेहाबाद में आयोजित चौधरी देवीलाल की जयंती पर इनेलो की रैली में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला की मौजदूगी में दोनों नेताओं ने रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष को एकता बनाने पर जोर दिया।
दरअसल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिअद के नेता सुखबिर सिंह बादल और माकपा के सीताराम येचुरी इनेलो नेता ओपी चौटाला के निमंत्रण पर फतेहाबाद में पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की 109 वीं जयंती समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले चुनावों के दौरान वे (भाजपा) हमारे उम्मीदवारों को हराने की कोशिश कर रहे थे। केंद्र ने पिछड़े राज्य के लिए जो वादा किया था, वह नहीं हुआ। बिहार में आज 7 पार्टियां एक साथ काम कर रही हैं। उनके पास 2024 का चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं है।
चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज देश की जो स्थिति बनी हुई है वो किसी से छुपी नहीं है। वो(भाजपा) लोग चाहते हैं कि इस देश का सब कुछ समाप्त हो जाए, केवल भाजपा, संघ और उनके कुछ साथी रह जाए। तेजस्वी ने आगे कहा कि आज हम उन किसानों को धन्यवाद देते हैं जिनके बेटे जवान(फौजी) हैं क्योंकि जवानों ने देश को बचाने का काम किया है। मैं आप लोगों का धन्यवाद करने आया हूं कि किसानों ने किसान आंदोलन कर संघियों को अच्छे से सबक सिखाने का काम किया।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…