बिहार में शराब माफिया तक पहुंचने के लिए सरकार लेगी डिटेक्टिव एजेंसी का सहारा, प्राइवेट जासूस देंगे पूरी जानकारी

बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार हर संभव कड़े कदम उठाने में अब तक लगी रही है. हेलिकॉप्टर से लेकर ड्रोन कैमरे औऱ स्टीमर से निगरानी के बाद अब राज्य सरकार शराब माफियाओं की नकेल कसने के लिए डिटेक्टिव एजेंसी की मदद लेने में जुट गई है. शराबबंदी को और अधिक सख्ती से लागू करने के मकसद से अब प्राइवेट जासूसों की सेवा ली जाएगी. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने शराब माफिया की जड़ों को तलाशने के लिए प्राइवेट जासूसों की खोजबीन जोर शोर से शुरू कर दी है.

इस तरह की एजेंसियां देशी शराब बनाने वालों के साथ साथ विदेशी शराब की आपूर्ति करने वाले माफियाओ के बारे में न केवल बड़े पैमाने पर जानकारी इकट्ठी करेंगी बल्कि सम्बंधित एजेंसी को जानकारी देगी भी जिसके आधार पर विभाग कार्रवाई करेगा. इसके बदले जासूसी करने वाली एजेंसी को निश्चित राशि कमीशन के तौर पर अदा की जाएगी. विभागीय अधिकारियों की मानें तो प्राइवेट जासूस शराब बेचने के जुर्म में पकड़े गये अभियुक्तों से हुई पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर अपने स्तर से भी जांच करेंगे.

इन जासूसों के माध्यम से शराब के धंधे में लगे आखिरी कड़ी तक पहुंचने का प्रयास किया जा सकेगा. यह जासूस राज्य के बाहर के शराब माफिया के बारे में भी अहम जानकारी जुटाएंगे. मिली जानकारी और इनपुट के आधार पर पुलिस और उत्पाद टीम कार्रवाई में सहयोग करेगी. मद्य निषेध विभाग का दावा है कि शराब के नापाक कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में पिछले छह माह में बिहार में काफी तेजी आई है. शराब पीने और बेचने वालों की गिरफ्तारी 10 गुना तक बढ़ गई है लेकिन बड़े-बड़े शराब माफिया अब भी पकड़ से बाहर हैं.

पिछले दिनों मध निषेध विभाग ने चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी और अनुग्रह नारायण इंस्टीट्यूट की मदद से जो सर्वे करवाया था उसमें भी यह बात प्रमुख तौर पर सामने आई थी कि लोग मानते हैं कि बड़े-बड़े शराब माफिया को मद्य निषेध विभाग या पुलिस विभाग का करना नहीं चाहती. क्या इन माफियाओं को लेकर लापरवाही है. अब विभाग बड़े शराब आपूर्तिकता और तस्करों को चिन्हित करने की तैयारी कर रहा है.

सर्वे में 62 प्रतिशत लोगों ने माना था कि अगर पुलिस की सख्ती बढ़े तो शराबबंदी और बेहतर ढंग से लागू की जा सकती है. इसको ध्यान में रखते हुए ही मद्य निषेध विभाग अपने स्तर से जांच को लेकर निजी जासूसी एजेंसी की मदद लेने में जुट गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago