सर, लड़की को उठा ले जाने की दे रहा धमकी, यह सुनते ही नीतीश कुमार ने लगाया DGP को फ़ोन, बोले- तुरंत हो एक्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पश्चिमी चंपारण से आयी एक महिला फरियादी की शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश के भी होश उड़ गये. महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले मेरी बेटी का फोटो वायरल कर दिया गया था. आरोपी ने पूरे परिवार को बदनाम कर दिया है. जैसे-तैसे मैंने अपनी बच्ची की शादी तय की, लेकिन अब वह धमकी दे रहा है कि अगर उसकी शादी करायी तो जान से मार डालेंगे. ये सुनते ही नीतीश कुमार ने तुरंत डीजीपी को फ़ोन लगा दिया.

डरी सहमी हुई महिला को देख नीतीश हुए हैरान

महिला सहमी हुई नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंच गयी और रो-रोकर सीएम नीतीश के सामने अपनी शिकायत रखी. महिला ने बताया कि बेटी के साथ-साथ पूरे परिवार को बदनाम कर दिया गया है. इस घटना के बाद से मेरी बेटी दहशत में है. वह घर से बाहर भी नहीं निकल पाती है.

नीतीश कुमार ने दिये आदेश

बड़ी मुश्किल से हमने उसकी शादी तय की, लेकिन अब भी हमें लगातार धमकी दी जा रही है. पीड़िता की शादी तय हुई तो आरोपी पूरे परिवार को धमकी देने लग गया कि अगर उसकी शादी कराई तो तुम लोगों की खैर नहीं. फिलहाल पूरा परिवार दहशत में है. ये सुनते ही नीतीश कुमार ने डीजीपी को फ़ोन लगाया और कहा कि इस पर जल्द से जल्द एक्शन लिया जाये.

नयी सरकार बनने के बाद पहला जनता दरबार

बिहार में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में पहुंचे. मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम पिछले कुछ अरसे से स्थगित रहा है. पहले भाजपा के साथ चल रहे सियासी टकराव और फिर बाद में नयी सरकार के गठन की वजह से मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया.

इन विभागों से संबंधित सुनी गयी फरियाद

आज सितंबर महीने का पहला सोमवार था. हर महीने के पहले सोमवार को सीएम नीतीश कुमार गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

2 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

13 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

13 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

14 घंटे ago