Bihar

स्कूल में महिला रसोइए के साथ टीचर पकड़ाया: गांव वालों ने रात भर क्लास रूम में बंद रखा; सुबह पंचायत में कान पकड़कर माफी मांगी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बगहा में टीचर अपने ही स्कूल में खाना बनाने वाली महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। ग्रामीणों ने रातभर दोनों को अलग-अलग कमरे में बंद रखा। रात को ही यह मामला पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। कोई शिक्षक को मारने की बात कर रहा था, तो कोई पुलिस को सौंपने की बात कर रहा था।

इसके बाद पंचायत के कुछ लोगों ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों को स्कूल के अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया। सुबह का लोग इंतजार करने लगे। इस दरम्यान शिक्षक को न तो किसी ने बोला और ना ही किसी ने अभद्र व्यवहार किया। घटना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल है। यहां पढ़ाने वाले टीचर अजीत कुमार और महिला को मंगलवार की रात ग्रामीणों ने पकड़ा था। माफी मांगने का वीडियो अब सामने आया है।

शिक्षक ने कहा – रसोइए से करूंगा शादी

स्कूल में काम कर रही रसोइए के पति की मौत हो चुकी है। वहीं शिक्षक शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। शिक्षक और महिला एक-दूसरे को चाहते हैं। पंचायती में शिक्षक ने कहा कि मैं शादी करने के लिए तैयार हूं। लेकिन पंचों ने कहा – पहले से तुम्हारी पत्नी है। दूसरी शादी नहीं होगी। इस मामले में पंचायत ने आर्थिक दंड लगाया। इसके साथ ही भरी सभा में शिक्षक को हाथ जोड़कर माफी मांगने का भी दंड लगाया गया। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी मौजूद रहे।

पंचायत का वीडियो हुआ वायरल

यह क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां पर ज्यादातर मामले गुमास्ता के द्वारा पंचायती के माध्यम से सुलझाया जाता है। इसे देखते हुए बुधवार की सुबह पंचायत बैठाई गई। पंचायत में शिक्षक और महिला को लाया गया। पंचायत में शिक्षक ने गलती मानते हुए भरे समाज में लोगों से माफ करने की अपील की। कहा कि आइंदा ऐसी गलती नहीं होगी।

अधिकारी बोले – मामले की होगी जांच

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है। इसे लेकर जिला से भी जांच करने का आदेश मिला है। फिलहाल भारी बारिश के कारण दोन क्षेत्र में आवागमन बाधित है। अभी ट्रैक्टर भी दोन में नहीं जा पा रहा है। उन्होंने बताया कि मैंने जाने का प्रयास किया, लेकिन आधे रास्ते से ही लौट आना पड़ा। जैसे ही मौसम साफ होता है और नदियों में पानी कम होता है, इस मामले की जांच की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

3 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

5 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

14 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

15 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

18 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

20 घंटे ago