समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की बच्ची से रे’प: मैडम बिस्किट देकर बोलीं- घर पे मत बताना

बिहार के बेगूसराय के सरकारी स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सफाई कर्मी ने टॉयलेट में रेप किया। स्कूल की दूसरी छात्राओं के आने पर आरोपी बच्ची को टॉयलेट में छोड़कर फरार हो गया। जब स्कूल की दो शिक्षिकाओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बच्ची को बिस्किट का पैकेट देकर कहा कि घर जाओ और मां-पापा को इस बारे में कुछ नहीं बताना।

बच्ची के पिता और चचेरा भाई शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। यह घटना 27 अगस्त की है। ग्रामीणों के विरोध और चक्का जाम करने की वजह से पांच दिन बाद सामने आई।

IMG 20220723 WA0098

स्कूल प्रबंधन ने 5 दिन तक मामला दबाने की कोशिश की

मामला जीरोमाइल ओपी क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय का है। घटना 27 अगस्त शनिवार की है। गांव के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन ने 5 दिनों तक मामले को दबाने की पूरी कोशिश की। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और 1 सितंबर गुरुवार को ग्रामीणों ने NH-31 को 4 घंटे जाम किया।

शौचालय में अकेला पाकर 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया

पीड़िता के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को मध्याह्न भोजन के समय बच्ची टॉयले गई हुई थी। तभी स्कूल के सफाई कर्मी ने उसे वहां अकेला पाकर दरवाजा बंद कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। स्कूल की अन्य छात्रा जब टॉयलेट की ओर आईं तो दरवाजा लगा हुआ पाया। जोर-जोर से दरवाजे पर धक्का देने के बाद दुष्कर्मी ने पीड़िता को छोड़ दिया और खुद भी निकल कर भाग गया।

IMG 20220728 WA0089

स्कूल की मैडम ने बिस्किट देकर कहा- मां-पापा को मत बोलना

मामले की जानकारी होने पर स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने पीड़िता को बिस्कुट खिलाकर शांत कराया और उसे मां-पापा को इस बारे में कोई भी जानकारी देने से मना किया। इसके बाद बच्ची अपनी बहन के साथ घर चली गई। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गई।

प्रिंसिपल ने सफाईकर्मी को पीटा, कहा- अब नहीं करेगा

पीड़िता इतनी बदहवास थी कि उसने अपने मां-पिता से इस बारे में कुछ नहीं कहा। बाद में बच्ची ने अपनी भाभी को अपने साथ हुए गलत कामों के बारे में बताया। अगले दिन रविवार होने के कारण स्कूल बंद था। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद पीड़िता के परिजन स्कूल पहुंचे। जहां प्रधानाध्यापक ने सख्त एक्शन लेने की जगह आरोपी को स्कूल बुलाकर घर वालों के सामने मारपीट की। मामला को शांत कराने का आश्वासन दिया।

IMG 20220828 WA0028

शिक्षिका के पति ने पीड़िता के पिता और चचेरे भाई को पीटा

गुरुवार को स्कूल पहुंचे पीड़िता के पिता और चेचेरे भाई के साथ वहां पहले से मौजूद एक शिक्षिका के पति ने मारपीट की और मामला को दबाने की भरपूर कोशिश की। इससे नाराज ग्रामीणों ने NH-31 जाम कर दिया। करीब 4 घंटे तक जाम रहने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

इधर, पीड़िता के परिजन डर के साए में जी रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस का रवैया मामले को लेकर ठीक नहीं है। गुरुवार की रात करीब 9 बजे पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और उसके मां- पिता के साथ उसे थाने चलने को कहा, हालांकि घरवालों ने पुलिस को साथ जाने से मना कर दिया।

IMG 20220829 WA0006

आरोपी सफाईकर्मी और प्रिंसिपल गिरफ्तार

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मी तिलरथ निवासी शंकर मलिक के दामाद और स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ससुराल में रहता था। वह मूल रूप से खगड़िया जिले का निवासी है। वह अपने ससुराल में रहकर ही नौकरी करता था।

FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है

मुख्यालय DSP निश्चित प्रिया ने बताया कि गुरुवार से पहले पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं थी। FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Picsart 22 07 13 18 14 31 8081IMG 20211012 WA0017IMG 20220810 WA0048JPCS3 01IMG 20220331 WA0074